फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   China has not changed its 'inappropriate', 'irrational' business activities: USTR

चीन ने नहीं बदली अपनी ‘अनुचित’, ‘अतार्किक’ व्यापारिक गतिविधियां: यूएसटीआर

Wed, 21 Nov 2018 05:35 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Wed, 21 Nov 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
China has not changed its 'inappropriate', 'irrational' business activities: USTR
ustr

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच होने वाली बैठक से पहले अमेरिका ने अपनी एक नयी रपट में कहा है कि चीन ने ‘बाजार को तबाह करने वाली अपनी अनुचित और अतार्किक’ व्यापारिक गतिविधियों को मूल तौर पर नहीं बदला है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विश्व की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को लेकर तनातनी बनी हुई है। इससे वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध छिड़ने की संभावना लंबे समय से बनी हुई है। दोनों देशों के नेतृत्व के बीच ब्यूनस आयर्स में बैठक होनी है। दोनों अर्जेंटीना के इस शहर में वहां 30 नवंबर से एक दिसंबर के बीच होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अलग से बैठक करेंगे।
विज्ञापन


जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के कार्यालय ने अपनी नयी रपट की धारा 301 जांच में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा अधिकार और नवोन्मेष से जुड़ी चीन की नीतियों, गतिविधियों और कामकाज को लेकर नयी जानकारी दी है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर ने कहा, ‘‘हमने सरकार की कड़ी निगरानी और अनुपालन प्रयासों के तहत इस नयी जानकारी को अद्यतन किया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘नयी रपट दिखाती है कि चीन ने बाजार को तबाह करने वाली अपनी अनुचित और अतार्किक व्यापारिक गतिविधियों को मूल तौर पर नहीं बदला है। यही हमारी धारा-301 जांच की मार्च 2018 कर रपट का विषय था।’’ 


यह रपट करीब 50 पेज की है। इसके अनुसार ऐसे सबूत पाए गए हैं जो बताते हैं कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा अधिकार और नवोन्मेष से जुड़ी नीतियों, गतिविधियों और कामकाज में चीन के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed