फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   china extended technical hold on masood azhar, as UN proposal to designated him terrorist

मसूद अजहर पर UN नहीं लगा पाया बैन, चीन ने फिर लगाया अड़ंगा!

Thu, 03 Aug 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
china extended technical hold on masood azhar, as UN proposal to designated him terrorist
masood azhar

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में आतंकवादी घोषित कराने के प्रस्ताव के खिलाफ चीन ने फिर अड़ंगा लगा दिया है। चीन ने तीन महीनों के लिए इस प्रस्ताव पर टेक्निकल होल्ड को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि अमेरिका, फ्रांस और यूके ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पेश किया था। जिस पर चीन ने कहा था कि वह इस प्रस्ताव पर लगाई गई रोक के बारे में ‘ समय आने पर फैसला करेगा’।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की भारत की कोशिशों के बाद अमेरिका यह प्रस्ताव लाया था। मंत्रालय ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित अन्य की प्रस्तावित अर्जी के लंबित रहने के बारे में पीटीआई को बताया, ‘‘चीन समय आने पर इस बारे में फैसला करेगा।’’


मंत्रालय ने पहले भी एक लिखित जवाब में कहा था, ‘‘हमने कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 समिति को चीन के रूख से अवगत कराया है।’’

चीन यह कहकर भारत के कदम का विरोध कर रहा है कि यूएनएससी 1267 में इसपर कोई सहमति नहीं है। यूएनएससी 1267 आतंकवादी संगठनों और उनके नेताओं पर वैश्विक प्रतिबंध लगाती है। जेईएम पहले ही प्रतिबंधित सूची में है।

भारत ने गत वर्ष मार्च में संयुक्त राष्ट्र में अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने उसे पठानकोट आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed