{"_id":"5b96c640867a557ec15a4043","slug":"children-may-increase-the-risk-of-viral-infections-due-to-global-warming","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल वार्मिंग के कारण छोटे बच्चों में वायरल इन्फेक्शन का खतरा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ग्लोबल वार्मिंग के कारण छोटे बच्चों में वायरल इन्फेक्शन का खतरा
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के कारण हाथ, पैर और मुंह की बीमारी (एचएफएमडी) का जोखिम बढ़ सकता है। एचएफएमडी बच्चों में होने वाला एक सामान्य वायरल संक्रमण है।
विज्ञापन
‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डार्मेटोलॉजी’ में प्रकाशित सर्वेक्षण एचएफएमडी और तापमान और आर्द्रता के बीच सकारात्मक संबंध को दिखाता है। एचएफएमडी, बलगम, छींक, संक्रमित छालों और मल से फैलता है। इसके लक्षण उभरने में लगभग तीन से छह दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन
यह आमतौर पर लगभग पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होती है। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता ने कहा, ‘हमारे बदलते माहौल और विभिन्न संक्रामक बीमारियों के लिए हमारी समझ अधिक बढ़ी है। लेकिन इसके लिए अभी और भी प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन