फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Children are being forced to watch rape in South Sudan Says United Nations human rights Report

इस देश में बच्चों को 'बलात्कार देखने के लिए' किया जा रहा मजबूर 

Sat, 24 Feb 2018 04:59 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 24 Feb 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Children are being forced to watch rape in South Sudan Says United Nations human rights Report
- फोटो : AFP

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दक्षिण सूडान में औरतों के साथ ना केवल बलात्कार किया जाता है, बल्कि उनके बच्चों को अपनी मां के साथ बलात्कार होता देखने के लिए विवश भी किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार जांचकर्ताओं की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण सूडान में 40 ऐसे अधिकारी हैं जो युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

विज्ञापन


इनमें से पांच कर्नल स्तर के अधिकारी हैं जबकि तीन स्टेट गवर्नर्स हैं। इन अधिकारियों के नाम जाहिर नहीं किए गए हैं लेकिन आने वाले दिनों में सुनवाई के लिए उनके नाम जाहिर किए जा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि कुछ पीड़ित लोगों की गवाही से ये पता चला है कि उन्हें अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ बलात्कार करने के लिए विवश किया गया है।
विज्ञापन


यौन हिंसा चरम पर: 
एक महिला ने यहां तक बताया है कि उनके 12 साल के बेटे को जीवित रहने के लिए अपनी दादी के साथ सेक्स करने के लिए विवश किया गया। दक्षिण सूडान में मानवाधिकार आयोग की प्रमुख यास्मिन सूक का कहना है कि यहां यौन हिंसा चरम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिकों को प्रताड़ित किया गया है, उनके शवों को क्षत-विक्षत किया गया है और गांवों को बड़े पैमाने पर तबाह किया गया है। दक्षिण सूडान में सरकार के धड़ों के बीच संघर्ष जारी है जबकि साल 2015 में एक शांति समझौते पर दस्तखत किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed