फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   child become owner of their company in childhood

बच्चे जो चला रहे हैं अपना बिजनेस

Sat, 05 Jul 2014 03:06 PM IST
रीगन मॉरिस/बीबीसी, लॉस एंजेल
रीगन मॉरिस/बीबीसी, लॉस एंजेल Updated Sat, 05 Jul 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
child become owner of their company in childhood

अमरीका के कैलिफोर्निया के थॉमस सुआरेज ने 11 साल की उम्र में ही अपनी कंपनी खोल ली थी और महज 15 साल की उम्र में वो अपना थ्री-डी प्रिंटर लॉन्च करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


उनका दावा है कि उनका प्रिंटर दूसरे प्रिंटर से दस गुना तेज होगा। वहीं कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस शहर में खुले इनक्यूबेटर स्कूल में बच्चों को भविष्य का बिजनसमैन बनना सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस स्कूल में पढने वाली हीदी मेंडेज ने स्कूल में सीखे गए सबक से अपनी बेरोजगार हो गई माँ की मदद की।
पढें, आखिर कौन हैं ये किशोर..?

कम उम्र में ही गूगल के लिए बनाते हैं एप

child become owner of their company in childhood

थॉमस सुआरेज जब स्कूल में नहीं होते हैं तो अपने प्रिंटर के डिजइन पर काम कर रहे होते हैं। या फिर स्मार्टफोन या गूगल ग्लास के लिए ऐप बनाते हैं।

सुआरेज जब मात्र 11 साल के थे तब उन्होंने अपना पहला ऐप और अपनी पहली कंपनी कैरटकॉर्प बनाई थी।

सुआरेज का अब तक का सबसे लोकप्रिय ऐप है, 'बस्टिन जीबर'। यह एक स्मार्टफोन गेम है जिसमें यूजर्स पॉप स्टार जस्टिन बीबर के गाने के स्टाइल में मनचाहे बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि सुआरेज को अभी अपने प्रिंटर के मॉडल का पेटेंट लेना है।

कंपनी चलाने का दबाव

child become owner of their company in childhood

एक किशोर के लिए कंपनी चलाना कितना तनावभरा हो सकता है?

सुआरेज कहते हैं, "कुछ है जो मुझे आगे बढने और लगातार नई चीजों के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।" उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनके स्कूल में तकनीकी प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम नहीं है।

वो कहते हैं, "मेरी उम्र के कई बच्चे सीखना चाहते हैं लेकिन ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ वो सीख सकें क्योंकि स्कूलों में प्रोग्रामिंग नहीं सिखाई जाती।"

सुआरेज के स्कूल के उलट कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस शहर के इनक्यूबेटर स्कूल में बच्चों को अपनी कंपनी शुरु करने और उसे चलाने के गुर सिखाए जाते हैं।

विज्ञापन

सारे बच्चों का एक ख्वाब

child become owner of their company in childhood

तकरीबन एक साल पहले खुले इस स्कूल में पढने वाले लगभग सभी बच्चे भविष्य में अपनी कंपनी खोलना चाहते हैं।

इस स्कूल में पढने वाले 11-वर्षीय एहसान वैनाउस कहते हैं, "हम सचमुच इस बारे में काफी सोचते हैं कि हमें भविष्य में क्या करना है। हम अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं।"

इस स्कूल में पढने वाले अधिकतर बच्चों का सपना जकरबर्ग या स्पीलबर्ग जैसा बनना है। इस स्कूल में पढने वाली हीदी मेंडेज स्कूल में सीखी गई बातों का व्यावहारिक प्रयोग करना शुरू भी कर चुकी हैं।

हीदी की माँ की नौकरी जाने के बाद उन्होंने नया कारोबार शुरू करने में उनकी मदद की। उन्होंने अपनी माँ के लिए एक वेबसाइट भी बनाई।

वो कहती हैं, "मेरे पास कई नए विचार हैं और मैं एक वेबसाइट बनाकर इनका उपयोग करना चाहती हूँ।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed