{"_id":"5bae52a4867a557ff666c000","slug":"chief-of-pak-army-seals-imposed-on-death-penalty-of-11-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना प्रमुख ने लगाई 11 आतंकियों की मौत की सजा पर मुहर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक सेना प्रमुख ने लगाई 11 आतंकियों की मौत की सजा पर मुहर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को 11 आतंकियों की मौत की सजा को मंजूरी दे दी। करीब 13 दिन पहले उन्होंने उनकी फांसी की सजा पर मुहर लगाई थी। इन आतंकियों को 20 सुरक्षा बलों की हत्या सहित आतंकवाद के अन्य जघन्य अपराधों के लिए सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
साल 2014 में पेशावर के एक सैन्य स्कूल में हुए हमले में अधिकतर बच्चों सहित 150 से अधिक लोग मारे गए थे। तालिबान द्वारा किए गए इस भयावह हमले के बाद वहां सैन्य अदालत बैठाई गई।
विज्ञापन
सेना ने एक बयान में कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ ने 11 आतंकियों की सजा को मजूंरी दे दी है। बयान में कहा गया कि आतंकियों को सैन्य बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों शैक्षणिक संस्थानों पर हमले का औप निर्दोष नागरिकों की हत्या का दोषी पाया गया।
विज्ञापन