फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Changes in foreign visa rules have reduced employment for Indians

डोनाल्ड ट्रंप का साइड इफेक्ट, खाड़ी देशों सहित अमेरिका में घटी भारतीयों की नौकरियां

Sun, 23 Apr 2017 12:42 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 23 Apr 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Changes in foreign visa rules have reduced employment for Indians
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि 2016 में विदेशों में नौकरी के अवसरों में कमी आई है। खाड़ी देशों के तेल अर्थव्यवस्थाओं में मची उथल-पुथल और पश्चिमी देशों में बढ़ते संरक्षणवाद के चलते विदेश में भारतीयों के लिए रोजगार का संकट पैदा हुआ है। इन्ही वजहों से छह खाड़ी देशों में भारतीयों के लिए रोजगार में 33% की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


इसमें वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक रूढ़िवाद का उदय भी देखा गया है। उदाहरण के तौर पर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने इंजीनियरिंग जैसे कुशल क्षेत्रों में संरक्षणवादी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि हाल में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने अपने देश के वीजा संबंधी नियम कठोर कर दिए हैं। इससे भारतीय आईटी क्षेत्र के लिए रोजगार में कमी आई है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक खाड़ी में संकट कुछ ऐसा है जो भारतीयों के लिए रोजगार को प्रभावित करता है। खाड़ी देश के एक राजनयिक ने कहा कि यहां रोजगार करने वाले अपनी आय का ज्यादा हिस्सा अपने घर भेजते हैं, जो विदेश में नौकरी करने वाले भारतीय लोगों से प्रभावित दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत 2016 में दूसरे देशों में नौकरी कर रहे नागरिकों की ओर से भेजे गए धन में 8.9% की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें पिछले साल की तुलना में 1% की गिरावट आई है।  विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया कि 2014 में भारत ने 69.6 अरब डॉलर विदेश में नौकरी कर रहे भारतीयों की ओर से भेजा गया था, जिसमें 62.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 


केरल के सतेश कुरूप ने कहा कि मैंने पिछले दो सालों में सऊदी में दो नौकरियां खो दीं और इसलिए मैं घर वापस जाना चाहता हूं बस अपनी बकाया सेलरी का इंतजार कर रहा हूं। 2016 में 165,356 लोगों को सऊदी अरब रोजगार मिला है जो 2015 की तुलना में लगभग आधा है। बता दें कि 2015 में सऊदी अरब में 306,642 लोगों को रोजगार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed