फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   canadian husband and wife details brutality at hands of Taliban make captivity fun for children

आतंकियों की कैद से छूटी मां की दास्तां, बच्चे को बचाने पर होती थी उसके साथ क्रूरता

Tue, 21 Nov 2017 11:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
canadian husband and wife details brutality at hands of Taliban make captivity fun for children
- फोटो : social media
अफगानिस्तान के दूरदराज के क्षेत्र में घूमते हुए कातालोन कोलमैन बॉयल और उनके कनाडाई पति को हक्कानी नेटवर्क ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन पति पत्नी करीब पांच साल तक तालिबानी आतंकियों के कब्जे में रहे। पांच साल बाद हक्कानी आतंकवादियों की कैद से रिहा हुआ कनाडाई परिवार अपनी जिंदगी एकबार फिर से संवारने में जुटा है। उन्होंने एक टीवी चैनल को सुनाई अपनी दिल दहलाने वाली आपबीती।  
विज्ञापन


अमेरिकी मां ने बताया कि कैद के दौरान उनके साथ किस तरह से बर्बरता किया जाता था। आतंकी यौन उत्पीड़न करते थे और उसके छोटे से बच्चे को भी खूब मारते पीटते थे। 
विज्ञापन


विदेशी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में  कातालोन कोलमैन ने कहा है कि  उनदिनों को याद कर वो आज भी सिहर जाती हैं वो स्थिति बर्दाश्त के बाहर थी।  बॉयल ने जेल में रहते हुए तीन बच्चों को जन्म दिया। उसने बताया कि उसे और उसके पति को अफगानिस्तान के रिमोट एरिया में घूमने के दौरान 2012 में हक्कानी नेटवर्क ने कैद कर लिया था लेकिन कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े: J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हंदवाड़ा में लश्कर के 3 आतंकी ढेर
 

पिछले दिनों परिवार को पाकिस्तान में छोड़ दिया गया उनके छोड़े जाने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। कैद से छूट कर आए पति पत्नी एकबार फिर अपनी जिंदगी को ढर्रे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

आतंकियों ने उसे इतना मारा कि उसकी चिकबोन टूट गई और तीन उंगलियां भी टूट गई थी

canadian husband and wife details brutality at hands of Taliban make captivity fun for children
Boyle - फोटो : social media
पाकिस्तानी सेना का कहना है उन्होंने इस परिवार को आतंकियों से छुड़ाया है जबकि अमरीकी और कनाडा के अधिकारियों का कहना है कि इस परिवार को नेगोशिएशन के बाद छुड़ाया गया है। बॉयल ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि वो लोग कई बार बहुत अत्याचार करते थे बच्चों के साथ भी वो बुरा व्यवहार करते थे, यहां तक की उसके चार साल के बच्चे को ही नहीं उसे और उसके पति को भी छड़ी से मारा जाता था।

  वहीं बॉयले ने बताया कि जब भी वो अपने पति और बच्चे को बचाने की कोशिश करती तो उसे मारा जाता था, उठा कर बाहर फेंक दिया जाता था। उन्होंने इतना मारा कि उसकी चिकबोन टूट गई और तीन उंगलियां भी टूट गई थी।

ये भी पढ़ें: BJP सांसद बोले- काट दिए जाएंगे PM की तरफ उठने वाले हाथ, अब कहा-वो तो मुहावरा था

 


पिछले हफ्ते कनाडा लौटने के बाद बॉयले अपनी आपबीती सुनाई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि किडनैपर ने किस तरह से उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया जिससे उनकी नवजात बच्ची मर गई थी। 
बॉयले ने बताया कि जिस जेल में हमें रखा गया था वो आए और मेरे पति को खींचते हुए ले गए और एक गार्ड ने मुझे ये कहते हुए जमीन पर पटक दिया कि मैं तुम्हें मार दूंगा, मैं तुम्हें मार दूंगा।  उन्होंने मेरे तन से एक एक कपड़ा उतार दिया था और बाद में मुझे कपड़े भी नहीं दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed