{"_id":"5c1565ecbdec2255d34539bb","slug":"canada-choose-appropriate-judicial-process-for-chinese-officer-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा गिरफ्तार चीनी अधिकारी के लिए अपनाएगा उचित न्यायिक प्रक्रिया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कनाडा गिरफ्तार चीनी अधिकारी के लिए अपनाएगा उचित न्यायिक प्रक्रिया
Sun, 16 Dec 2018 02:07 AM IST
राजेश सैनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और कनाडा ने वैंकूवर में गिरफ्तार चीनी अधिकारी के लिए निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया अपनाने का वादा किया है। दोनों देशों ने असल में बदले की कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए गए कनाडा के दो नागरिकों को रिहा करने का चीन से आग्रह किया है।
कनाडा के विदेश और रक्षा मंत्री ने अपने अमेरिकी समकक्षों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि अधिकारी चीन की टेलीकॉम कंपनी हुवावे की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोउ की हिरासत के मामले में ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
अमेरिका ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कथित तौर पर उल्लंघन के मामले में अधिकारी का प्रत्यर्पण चाहता है। विदेश मंत्री ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा, ‘हम सब इस बात से सहमत हैं कि जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य हम कर सकते हैं, वह यह है कि कानून का शासन बरकरार रहे।

चीन ने दी काउंसिलर एक्सेस की मंजूरी
यह सुनिश्चित करें कि उचित प्रक्रिया अपनाए जाने का मेंग का अधिकार सुरक्षित रहे।’ उन्होंने दोहराया कि कनाडा कानून के राज से चलने वाला देश है, जिसने प्रत्यर्पण के अनुरोध का उचित जवाब दिया है। कनाडा में इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक दखलंदाजी नहीं हुई है।
वहीं, चीन ने आरोप लगाया कि कनाडा और अमेरिका अपने दायरे से आगे बढ़े हैं। उसने कहा कि मेंग ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। मेंग की गिरफ्तारी के बाद कनाडा के पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और एक अन्य कनाडाई नागरिक माइकल स्पेवोर को इस सप्ताह की शुरुआत में चीन में हिरासत में लिया गया था।
इस बीच, चीन ने गिरफ्तार कनाडा के पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग को काउंसिलर एक्सेस की मंजूरी दे दी है। इसके बाद चीन में कनाडा के राजदूत जॉन मैक्यूलम ने शुक्रवार को बीजिंग में कोवरिग से मुलाकात की।