फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   camera in specs of policemen

पुलिसवालों के चश्मे में कैमरा

Wed, 21 Nov 2012 04:22 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
camera in specs  of policemen
सोचिए अगर पुलिसकर्मी खुद ही कैमरा लगाकर घूमें वो भी अपने चश्मे, हेलमेट या हैट में छिपाकर तो क्या होगा?
विज्ञापन


अमरीका में यूटा राज्य में ऐसा ही करने का प्रस्ताव है। ऐसे कैमरों की मदद से पुलिस आसानी से उन जगहों का फुटेज रिकॉर्ड कर सकती है जहाँ अपराध हुआ है।

अमरीका में यूटा प्रांत के सॉल्ट लेक सिटी के पुलिस प्रमुख ने ऐसे कैमरे इस्तेमाल करने की मंशा ज़ाहिर की है।

इस तकनीक का समर्थन करने वालों का कहना है कि ये कैमरे इस तरह से बने होते हैं कि इनके फुटेज को एडिट करना पुलिसकर्मियों के लिए संभव नहीं है और इससे जाँच में पारदर्शिता आएगी। फर्ज़ी शिकायतें दर्ज कराने के मामलों की पड़ताल में भी आसानी होगी।

निजता का उल्लंघन?

साथ ही साथ पुलिसवालों के बर्ताव को लेकर आने वाली शिकायतों के निपटारे में भी ये कैमरा सहायक हो सकता है क्योंकि सारी बातचीत पुलिसकर्मियों के चश्मे या हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो जाएगी।
विज्ञापन


बताया गया है कि ब्रिटेन, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसा परिक्षण चल रहा है।ब्रिटेन में एबरडीन में 2010 के बाद से ही पुलिसकर्मियों के हेलमट में कैमरा लगा रहता है। लंदन के कुछ इलाकों में भी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ऐसा कैमरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिसकर्मियों के इन कैमरों को लेकर निजता के संबंध में चिंता जताई है। बिग ब्रदर वाच कैंपन के निदेशक निक पिकल्स भी इसे लेकर चिंतित हैं।

वे कहते हैं, “ब्रिटेन में ऐसा कैमरा इस्तेमाल हो रहा है। ये दुखद बात है कि यहाँ अधिकारी हर नागरिक को संदिग्ध की तरह देखते हैं। ऐसी कौन सी समस्या है जिसे सुलझाने के लिए पुलिसकर्मियों को ऐसे कैमरों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है? ये तकनीक एकतरफा है। सोचिए पुलिस अधिकारियों को कैसा लगेगा अगर नागरिक नियमति रूप से उन्हें अपने कैमरों में कैद करने लगें?”
 
"ये तकनीक एकतरफा है। सोचिए पुलिस अधिकारियों को कैसा लगेगा अगर नागरिक नियमति रूप से उन्हें अपने कैमरों में कैद करने लगें?"

बिग ब्रदर वाच कैंपन के निदेशक निक पिकल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed