फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   California surgeon and his girlfriend arrested in sexuall assaulted case, videos found in phone

कैलिफोर्निया में सर्जन और उसकी गर्लफ्रेंड रेप के आरोप में गिरफ्तार, फोन में मिले अश्लील वीडियो

Wed, 19 Sep 2018 03:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
California surgeon and his girlfriend arrested in sexuall assaulted case, videos found in phone

कैलिफोर्निया के एक आर्थोपेडिक सर्जन और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ दो महिलाओं को ड्रग्स देकर नशे की हालत में यौन शोषण करने का आरोप लगा है। यह सर्जन एक डेटिंग रिएलिटी शो में भी आ चुका है। मामले पर अभियोजन पक्ष का कहना है कि हो सकता है उन्होंने और भी कई लोगों के साथ ये सब किया हो।


loader

एक मीडिया वेबसाइट के मुताबिक अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से और भी महिलाओं को बिना डरे आगे आने को कहा गया। जिसके बाद मामले की जांच के दौरान ऐसे दर्जनों मामले सामने आए। ऑरेंज काउंटी की एक महिला प्रवक्ता मिशेल वान का कहना है कि उन्हें जांचकर्ताओं ने कहा है कि उनके फोन ऑन रहेंगे। मामले की जानकारी लोग दे रहे हैं जिनके आधार पर अन्य पीड़ितों को ढूंढा जा रहा है।

38 वर्षीय सर्जन ग्रैंड विलियम और उसकी 31 वर्षीय गर्लफ्रेंड सेरिसा लौरा रिले के खिलाफ 11 सितंबर को रेप, ड्रग्स और हथियार से संबधित दो अलग अलग मामलों में केस दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि विलियम के गिरफ्तार होने के बाद उसके फोन से सैंकड़ों वीडियो मिले हैं। इन वीडियो में महिलाएं नग्न अवस्था में और नशे में प्रताड़ित की जा रही हैं। अभी इन सभी वीडियो की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विलियम और उसकी गर्लफ्रेंड बार और रेस्टोरेंट में काम करते थे और वहीं पर लोगों को ढूंढकर अपना शिकार बनाते थे। लोग उनकी सुंदरता और अच्छे दिखने के कारण उनकी बातों में आ जाते थे।
 
दोनों आरोपी विलियम के घर पर ही वारदात को अंजाम देते थे। दोनों खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बता रहे हैं। अगर दोनों पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो विलियम को 40 साल और उसकी गर्लफ्रेंड को 30 साल की कैद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed