फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   California forest fire spread to Residential area now

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग और भड़की, खतरे में अब रिहायशी इलाके

Sat, 11 Aug 2018 11:31 AM IST
भाषा, लेक एल्सिनोर (अमेरिका)
भाषा, लेक एल्सिनोर (अमेरिका) Updated Sat, 11 Aug 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
California forest fire spread to Residential area now

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के जंगलों में लगी भीषण आग आस-पास के इलाके की ओर बढ़ रही है साथ ही आग बुझा रहे अधिकारियों ने क्षेत्र को खाली करने के आदेश दिए हैं। अधिकारी लगभग एक महीने पहले लगी इस भयंकर आग को बुझाने के लिए लगातार जूझ रहे हैं। इस आग से निकलने वाले धुएं से वहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है, इस वजह से खतरे को देखते हुए उन इलाकों से लोगों को निकालने के आदेश दिए गए हैं और स्वास्थ्य चेतावनियां जारी की गईं हैं।

विज्ञापन


जंगल में आग लगने के करीब एक महीने बाद नेशनल वेदर सर्विस ने सैटेलाइट से ली गई आग की ‘‘विशाल धुएं’’ की तस्वीर जारी करते हुए लोगों को सावधान किया है, जिसमें दिख रहा है कि यह अमेरिका के उत्तरी मैदानी क्षेत्र से पहले पश्चिमी और मध्य कनाडा की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन


पास के प्रांत अरीजोना में स्थित ‘कैबाब नेशनल फॉरेस्ट’ ने चेतावनी जारी की कि इस जंगली आग से पूरे पश्चिमी क्षेत्र में धुंध छा गई है। उत्तरी कैलिफोर्निया में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की जा रही है, जहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है, जो बच्चों और वृद्ध लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेंडोसिनो कॉम्पलेक्स’ को कैलिफोर्निया के इतिहास की सबसे भीषण आग घोषित किया गया है। आग बुझाने में 14,000 से अधिक दमकल कर्मियों लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed