फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   British Airways flight catches fire in Los Vegas

उड़ने से पहले ही यात्रियों से भरे विमान में लगी आग

Wed, 09 Sep 2015 08:54 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
British Airways flight catches fire in Los Vegas

लॉस वेगास से लंदन की उड़ान की तैयारी कर रहे ब्रिटिश एयरवेज के विमान के इंजन में बुधवार सुबह आग लग गई है, लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि इसमें सवार सभी 172 लोग बाल -बाल बच गए।

विज्ञापन


हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक लॉस वेगास से 257 सीटों वाला यह 777 बोइंग विमान भारतीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े चार बजे जब लंदन के गैटविक हवाईअड्डे के लिए रवाना होने वाला था तो रनवे पर ही उसके बाएं इंजन में आग लग गई। इस विमान में 159 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।
विज्ञापन


देखते ही देखते विमान के पंखों से धुएं की लपटें उठने लगीं। यात्रियों को तुरंत विमान से निकाला गया। आग बुझाने वाली करीब 50 गाड़ियों ने  कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉस वेगास के मैकारेन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या संख्या 2276 पर सवार 14 लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  

इंजन में आग की जांच जारी

British Airways flight catches fire in Los Vegas

दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर सहयोगी स्टाफ ने कुछ यात्रियों को विमान से निकाला। विमान में आग लगने की सूचना मिलने के दो मिनट के भीतर ही हवाईअड्डे पर खड़ी आग बुझाने वाली गाड़ियां विमान तक पहुंच गईं ।

आग बुझाने वाले अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगले तीन मिनट में विमान के भीतर से सभी यात्रियों को निकाल लिया। आग बुझाने वाली गाड़ियों के आग बुझाने के बाद भी हवाईअड्डे पर कई आपातकालीन वाहन खड़े देखे गए। चारों ओर धुएं का गुबार फैला था। संघीय उड्डयन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगर ने कहा कि विमान के बाएं इंजन में आग लग गई और इसकी जांच की जा रही है।

वाशिंगटन में एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा बोर्ड हादसे की बाबत सूचनाएं एकत्रित कर रहा है। क्लार्क काउंटी के उप दमकल प्रमुख जॉन क्लासन ने बताया कि अभी तक आग का कारण साफ नहीं हो पाया हालांकि ऐसा लगता है कि आग केबिन तक नहीं पहुंची सकी। अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डे का एक रनवे बंद कर दिया गया है लेकिन तीन अन्य रनवे से उड़ानों का परिचालन जारी है।

लॉस वेगास हवाईअड्डा अमेरिका का नौवां व्यस्ततम हवाईअड्डा है। पिछले साल इस हवाईअड्डे से चार करोड़ 30 लाख यात्रियों ने यहां से सेवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed