फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Britain: Trump's anti-Muslim video retweeting is wrong 

ट्रंप का मुस्लिम विरोधी वीडियो रीट्वीट करना गलत: ब्रिटेन

Thu, 30 Nov 2017 05:53 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Thu, 30 Nov 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
Britain: Trump's anti-Muslim video retweeting is wrong 
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से तीन मुसलमान विरोधी भड़काऊ वीडियो रीट्वीट किए गए हैं। ट्रंप के अकाउंट से एक कट्टरपंथी ब्रिटिश समूह के ट्वीट को रीट्वीट किया गया है। पहला ट्वीट ब्रिटेन फर्स्ट की उपनेता जेडा फ्रांसेन का है। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि एक प्रवासी मुसलमान एक व्यक्ति पर हमला कर रहा है। इसी तरह के दो और वीडियो रीट्वीट किए गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के दक्षिणपंथी ब्रितानी समूह के इन वीडियो रिट्वीट करने को ब्रितानी प्रधानमंत्री ने गलत कहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- मिसाइल परीक्षण के बाद कोरिया पर नए प्रतिबंधों की तैयारी, ट्रंप ने चीन से कहा- इसे समझाओ
विज्ञापन


ब्रितानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का ब्रिटेन के दक्षिण पंथी समूह ब्रिटेन फर्स्ट की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो को रिट्वीट करना गलत है। ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीजा मे के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि 'ब्रिटेन फर्स्ट नफरत फैलाने वाली बातें करता है जो झूठी होती हैं और तनाव पैदा करती हैं।' धुर दक्षिणपंथी ब्रिटिश नेशनल पार्टी (बीएनपी) के पूर्व सदस्यों ने 2011 में ब्रिटेन फर्स्ट की स्थापना की थी। यह संगठन सोशल मीडिया पर विवादित पोस्टों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संगठन का मानना है कि ब्रिटेन का इस्लामीकरण हो रहा है। इस संगठन ने ब्रिटेन के आम चुनाव में प्रवासी विरोधी और गर्भपात विरोधी नीतियों को मुद्दा बनाकर उम्मीदवार भी खड़ा किया था, लेकिन किसी सीट पर जीत नहीं मिली। फ्रांसेन के ट्विटर पर 52 हजार फॉलोवर्स हैं। डोनल्ड ट्रंप द्वारा रीट्वीट किए जाने पर फ्रांसेन ने खुशी जताई है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा है, ''डोनल्ड ट्रंप ने खुद इन वीडियो को रीट्वीट किया है। उनके चार करोड़ चार लाख फॉलोवर्स हैं। ईश्वर आपकी रक्षा करे ट्रंप। अमरीका पर भी ईश्वर की दुआ बरसे!''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed