{"_id":"90a9c0b1875db3dffef558948b9f14a6","slug":"boy-shoot-himself-while-tking-selfie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को मारी गोली, मौत ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को मारी गोली, मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन युवाओं में खतरनाक सेल्फी लेने का पागलपन कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अमेरिका के दक्षिण पश्चिम ह्यूस्टन में 19 वर्षीय डेलेयोन अलोंसो स्मिथ ने बंदूक के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, मंगलवार को स्मिथ भरी हुई बंदूक के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली स्मिथ के गले में जा लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांचकर्ताओं का कहना है कि दुर्घटना के वक्त स्मिथ का चचेरा भाई अपार्टमेंट के दूसरे रूम में था। उसके चचेरे भाई ने बताया कि उसे अपार्टमेंट से सुबह बंदूक मिली, लेकिन स्मिथ के पास यह कहां से आई, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
इससे पहले साल के शुरुआत में रूस में एक 21 वर्षीय महिला ने बंदूक के साथ सेल्फी लेने के दौरान अपने सिर पर गोली मार ली थी।