फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   bob's book on trump's work under controversy, white house discard's the stories

विवादों में घिरी ट्रंप के काम पर लिखी बॉब की किताब, व्हाइट हाउस ने कहा मनगढ़ंत हैं कहानियां

Thu, 06 Sep 2018 05:14 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Thu, 06 Sep 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
bob's book on trump's work under controversy, white house discard's the stories
3

अमेरिकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की नई किताब ‘फीयर : ट्रंप इन दि व्हाइट हाउसं’ को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा है कि यह किताब मनगढ़ंत है। इसी माह 11 तारीख को बाजार में आने वाली यह किताब प्रकाशन से पहले ही विवाद में आ गई है, जिसमें ट्रंप के व्यक्तित्व और कामकाज के तौर तरीकों के बारे में लिखा गया है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा है कि यह किताब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि को खराब दिखाने वाली ‘गढ़ी हुई कहानियां’ हैं। दावा है कि इस किताब में व्हाइट हाउस के काम करने के तरीकों और ट्रंप के कार्यकाल में फैसले लेने की प्रक्रिया की जानकारी है। 
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए किताब के कुछ अंश भी छापे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, यह ‘किताब कुछ और नहीं बल्कि गढ़ी हुई कहानियां हैं, जिनमें से कई कथाएं असंतुष्ट पूर्व कर्मचारियों ने गढ़ी हैं, ताकि राष्ट्रपति की छवि खराब की जा सके।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के शीर्ष पत्रकारों में शामिल वुडवर्ड ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ में एसोसिएट एडिटर हैं। उन्होंने रिचर्ड निक्सन से लेकर अब तक अमेरिका के आठ राष्ट्रपतियों के बारे में लिखा है। किताब में उन्होंने ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के बारे में नकारात्मक छवि पेश की है। साथ ही उन्होंने ट्रंप और उनके कर्मचारियों के बीच मतभेदों का भी उल्लेख किया है। वुडवर्ड ने कहा कि उन्होंने कई बार ट्रंप से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। हालांकि जब राष्ट्रपति ने अंतत: उनसे बात करनी चाही तब तक वह किताब पूरी कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed