फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   blolivia accepted anti clockwise watch

इस देश ने शुरू किया उलटी चलने वाली घड़ी का इस्तेमाल

Fri, 27 Jun 2014 03:25 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
blolivia accepted anti clockwise watch

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के एक शहर में एक घड़ी के अंकों का क्रम उलट दिया गया है। यह घड़ी ला पाज शहर में स्थित बोलीवियाई संसद की इमारत के बाहर लगी है।

विज्ञापन


न सिर्फ इस घड़ी में अंकों का क्रम उलट दिया गया है बल्कि घड़ी के कांटे भी आम घड़ियों से उलट बांई तरफ से दांई तरफ घूमते हैं। बोलीविया के विदेश मंत्री डेविड चोक़ुएहुआंसा ने इस घड़ी को 'दक्षिण की घड़ी' नाम दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घड़ी में यह परिवर्तन बोलीविया के नागरिकों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया है। इस परिवर्तन के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया है कि वे स्थापित मान्यताओं को चुनौती दे सकते हैं और नए सृजनात्मक ढंग से सोच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान विदेश मंत्री ने कहा, "कौन कहता है कि घड़ी के कांटों को एक ही दिशा में घूमना होगा? हम हमेशा दूसरों की बात क्यों मानें? हम नए ढंग से क्यों नहीं सोच सकते?"

दक्षिण में रहते हैं

blolivia accepted anti clockwise watch

बोलिविया के विदेश मंत्री ने अपनी कलाई पर भी 'दक्षिण की घड़ी' बांध रखी थी। उन्होंने कहा, "हमें चीजों को जटिल नहीं बनाना है, हमें बस इतना याद रखना है कि हम उत्तरी नहीं दक्षिणी अमेरिका में रहते हैं।"

उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि अभी हाल ही में बोलीविया के शहर सांता क्रूज में हुई जी-77 की बैठक में आने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंडल को ऐसी ही टेबल घड़ियां दी गईं थीं जिनमें घड़ी के कांटे बांई तरफ से घूमते हों।

प्रतिनिधिमंडल को जो घड़ियां दी गईं थीं उनका आकार बोलीविया के मानचित्र जैसा था। इस मानचित्र में चिली स्थिति उस विवादित भूभाग को भी बोलीविया का अंग दिखाया गया था जिसे वो अपना बताता है।

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने बताया कि इस घड़ी को आम जनता पर जबरदस्ती थोपा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर आप दक्षिण की घड़ी खरीदना चाहते हैं तो खरीदिए। अगर आप उत्तर की घड़ी पहनना चाहते हैं तो पहनते रहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed