फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Big Talks of US President Donald Trump With PM Narendra Modi

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात की 10 बड़ी बातें

Wed, 27 Mar 2019 07:55 PM IST
तिवारी अभिषेक amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Big Talks of US President Donald Trump With PM Narendra Modi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। ट्रंप ने बड़ी गर्मजोशी के साथ मोदी से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। पेश हैं दोनों की मुलाकात की 10 खास बातें-

विज्ञापन


- दोनों ने कहा कि आतंकी संगठनों, कट्टरपंथी सोच को खत्म करने के लिए दोनों देश कमिटेड हैं। हम कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का स्वागत करके मैं अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों सोशल मीडिया के वर्ल्ड लीडर  में वर्ल्ड लीडर्स हैं।
विज्ञापन


-  पीएम मोदी ने राष्ट्रपति टंप को भारत व अपने प्रति मित्र भाव के लिए धन्यवाद दिया। 

- पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा नहीं सवा अरब भारतीयों का सम्मान है। 

- ट्रंप ने कहा कि हिंद महासागर में अमेरिका, भारत और जापान की नौसेना का सबसे बड़ा सैन्य संयुक्त अभ्यास होगा। 

- मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया मिशन और ट्रंप के ग्रेट अमेरिका के विजन में समानताएं हैं। 

- पीएम मोदी ने  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परिवार सहित भारत आने का न्योता दिया। 

- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी हैः ट्रंप

- मीटिंग में दोनों ने आतंकवाद, अतिवाद और कट्टरवाद से पैदा होने वाली चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की। 

- मोदी ने ट्रंप की बेटी इवांका को अमेरिकन डेलिगेशन के साथ भारत आने का न्यौता दिया। जो उसने स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोदी ने साझा बयान में कहा कि भारत और अमेरिका ग्रोथ के ग्लोबल इंजिन हैं। समाज का चहुंमुखी आर्थिक विकास हम दोनों का लक्ष्य है। 

- दोनों ने सुरक्षा चुनौतियों के मुद्दे पर भी चर्चा की। साथ ही अमेरिका ने भारत की डिफेंस क्षमता में बढोतरी की है। इसमें डिफेंस टेक्नोलॉजी, ट्रेड तथा मैन्युफैक्चरिंग की सुदृढ़ता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed