{"_id":"8638f790-6b78-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"better-sex-life-linked-to-division-of-housework-study-finds","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कामकाज से है सेक्स का रिश्ता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
घरेलू कामकाज से है सेक्स का रिश्ता
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 31 Jan 2013 01:09 PM IST
अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक एक दंपत्ति के बीच यौन संबंध महीने में कितनी बार बनेंगे ये इस पर निर्भर करता है कि उनके बीच कामकाज का बंटवारा किस तरह का है।
ये शोध अमेरिकी सोशियोलॉजिकल रिव्यू जर्नल में छपा है। इस शोध में कहा गया है कि यदि स्त्री और पुरुष के बीच कामकाज का बंटवारा पारंपरिक सा हो तो ये अच्छी खबर है।
पुरुषों को चेतावनी
ये शोध कहता है कि जो दंपत्ति घर के पारंपरिक काम करते है उनके बीच सेक्स ज्यादा होता है। ये शोध 4500 दंपतियों पर किया गया।
इस अध्ययन में ये बात निकल कर आई कि जिस घर में स्त्रियां घर में पारंपरिक काम जैसे खाना बनाना और साफ-सफाई करती हैं और पुरुष कार की मरम्मत और सामान को जमाने जैसे काम करते है, उनके बीच एक महीने में सेक्स की संख्या औसत से 1.6 गुना ज्यादा रही।
लेकिन शोधकर्ता इस अध्ययन को लेकर पुरुषों को चेतावनी भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुरुष घर का काम न करने के लिए अध्ययन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे लड़ाईयां बढ़ सकती हैं और एक दंपत्ति के बीच अंतरंगता के पल कम हो सकते हैं।