फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   benjamin netanyahu will address the american congress.

नेतन्याहू की यात्रा पर अमरीका दो फाड़

Mon, 02 Mar 2015 11:42 AM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
benjamin netanyahu will address the american congress.

इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू आज अपने एक विवादित कार्यक्रम के साथ अमरीका पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान नेतन्याहू मंगलवार को अमरीकी कांग्रेस में भाषण देंगे। इसराइल में दो हफ़्ते बाद चुनाव होने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनावों में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी दबाव में है।

कांग्रेस स्पीकर जॉन बोनर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू सदन में भाषण देने आ रहे हैं। अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली संसद राष्ट्रपति ओबामा की ईरान नीति के खिलाफ है।
विज्ञापन


इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा उनसे मुलाकात नहीं करेंगे। उनके इस दौरे पर व्हाइट हाउस अपनी कड़ी नाराजगी पहले ही जाहिर कर चुका है। नेतन्याहू ईरान और अमरीका के बीच किसी भी किस्म के परमाणु करार के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमाणु कार्यक्रम का विरोध

benjamin netanyahu will address the american congress.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू अमरीका और ईरान के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत का विरोध करते आए हैं। इसराइल का मानना है कि ईरान और अमरीका के बीच किसी भी समझौते का असर इसराइल की सुरक्षा पर पड़ेगा।

नेतन्याहू का कहना है कि संभावित समझौता ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से नहीं रोक पाएगा। अमरीका के लिए अपनी यात्रा शुरू करने के पहले नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा " मैं पूरे इसराइल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं और इसे सुनिश्चित करने के लिए जो भी मुझसे बन पड़ेगा करूंगा ।''

इधर दूसरी तरफ अमरीका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा ''इसराइल से इस इस वक्त हमारे सुरक्षा ताल्लुकात पहले के किसी भी वक्त के मुकाबले में सबसे ज्यादा गहरे हैं। लेकिन इस यात्रा के पूरे मामले को हम किसी बड़े राजनीतिक फुटबॉल मैच में तब्दील होते नहीं देख सकते।''

कैरी ने कहा कि तमाम मतभेदों के बावजूद एक बात पर अमरीका और इसराइल एक हैं कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए।

डेमोक्रेट सांसदों का आफत

benjamin netanyahu will address the american congress.

बीबीसी की वाशिंगटन संवाददाता बारबरा प्लेट का कहना है कि तनाव इतना बढ़ गया है कि राष्ट्रपति ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सांसद जो कि इसराइल को नाराज करना नहीं चाहते उन्हें भी इसराइल और और ओबामा में से किसी एक का चुनाव करने पर मजबूर होना पड़ गया है।

उपराष्ट्रपति जो बिडेन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वो इस भाषण में मौजूद नहीं रहेंगे।

इस बीच ईरान में राष्ट्रपति प्रवक्ता हामिद अब्दुल्तालेब ने कहा है कि इस भाषण से इसराइल बीच दूरियां बढ़ेंगी जो की ईरान के लिए फायदेमंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed