फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   being naked in public places prohibited in us

सार्वजनिक जगहों पर नग्न होने पर रोक

Thu, 22 Nov 2012 10:26 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2012 10:26 AM IST
विज्ञापन
being naked in public places prohibited in us
अमरीकी शहर सैन फ्रांसिस्को में सार्वजनिक रूप से नग्नता पर प्रतिबंध को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि अपनी स्वछंदता के लिए मशहूर इस शहर में इस प्रतिबंध का खासा विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


शहर के बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स ने 5 के मुकाबले 6 वोटों से इस प्रतिबंध को मंजूरी दी। इस मंजूरी मतलब है कि सार्वजनिक स्थलों पर कोई व्यक्ति अपने जननांग प्रदर्शित नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


सुपरवाइजर स्कॉट वाइनर ने इस प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा क्योंकि उनके इलाके कास्त्रो डिस्ट्रिक्ट में पुरुषों का एक समूह अक्सर बिना कपड़ों के दिखने लगा था जिसे लेकर बहुत से लोगों ने शिकायत की। इस इलाके में समलैंगिंक पुरूष अच्छी खासी तादाद में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉट वाइनर ने कहा, “स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति और स्वीकार्यता का ये मतलब नहीं है कि किसी भी परिस्थिति में कुछ भी चल जाएगा।”

व्यवहार के 'न्यूनतम मानक'

ये प्रतिबंध कुछ विशेष आयोजनों पर लागू नहीं होगा।

वैसे इसके खिलाफ पहले ही एक मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है जिसमें इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया गया है।

प्रस्ताव पर मतदान के बाद अन्य सुपरवाइजर जॉन एवालॉस ने कहा , “मैं नागरिक स्वतंत्रता, मुक्त अभिव्यक्ति और सैन फ्रांसिस्को के अंदाज में बदलाव को लेकर चिंतित हूं।”

लेकिन स्कॉट वाइनर अपनी पहल को उचित बताते हुए कहते हैं, “रोज़ाना लोग अपने कपड़े उतार कर इधर उधर घूमने लगे थे। हमारे सार्वजनिक स्थल सभी के लिए हैं और इसीलिए वहां उचित व्यवहार के कुछ न्यूनतम मानक होने चाहिए।”


नए कानून के तहत पहली बार इसका उल्लंघन करने पर अधिकतम 100 डॉलर (लगभग साढ़े पांच हजार रुपये) का जुर्माना हो सकता है। लेकिन अभियोजक पांच सौ डॉलर तक जुर्माना लगा सकते हैं और इसके लिए एक साल जेल भी हो सकती है।

पिछले हफ्ते लगभग दो दर्जन लोग प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में सैन फांसिस्को के सिटी हॉल के सामने आकर नंगे खड़े हो गए थे।

प्रतिबंध के बाद भी लोग इसके विरोध के स्वर सुनाई पड़ रहे हैं।

"मैं नागरिक स्वतंत्रता, मुक्त अभिव्यक्ति और सैन फ्रांसिस्को के अंदाज में बदलाव को लेकर चिंतित हूं।"

जॉन एवालॉस, एक सिटी सुपरवाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed