फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Before two plus two meeting India and America are working together

भारत-अमेरिकी वार्ता से पहले मिलकर काम कर रहे दोनों देश

Fri, 27 Jul 2018 03:35 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 27 Jul 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Before two plus two meeting India and America are working together

टू प्लस टू वार्ता से पहले भारत और अमेरिका महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के आयाम तैयार करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक दोनों स्तर पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस वार्ता में भारत की तरफ से सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण जबकि अमेरिका की तरफ से विदेश मंत्री माइक पोम्पियो व रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस भाग लेंगे।

विज्ञापन


दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका की प्रमुख उप सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने संसदीय समिति को बताया कि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाली विदेश और रक्षा मंत्रियों की टू प्लस टू वार्ता को लेकर अमेरिका बेहद उत्साहित है। वेल्स ने आशा जताई कि वार्ता के कारण दोनों देशों के परस्पर रिश्तों में ठोस प्रगति होगी। भारतवंशी सांसद एमी बेरा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में वेल्स ने कहा, हम छह सितंबर को दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वेल्स ने कहा कि हमें विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस द्वारा वहां इस अहम रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतीक्षा है। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि अमेरिका इस सबसे अहम रिश्ते के आयाम तय करने के लिए कूटनीतिक और सैन्य दोनों मोर्चों पर साथ मिलकर काम कर रहा है। बता दें कि कई बार तारीखें टलने के बाद अंतत: दोनों देश नई दिल्ली में टू प्लस टू वार्ता के लिए सहमत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed