फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   U.S. Congressmen introduce Bill revoking Pakistan's MNNA status

पाकिस्तान से छिन सकता है अमेरिका के सहयोगी देश होने का दर्जा, सीनेट में बिल पेश

Sat, 24 Jun 2017 04:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 24 Jun 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
U.S. Congressmen introduce Bill revoking Pakistan's MNNA status
पाकिस्‍तान नॉन नाटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना रुख सख्त कर लिया है। अमेरिकी संसद में पाकिस्तान के मेजर नॉन-नाटो एलाय स्टेटस के खिलाफ द्विपक्षीय बिल पेश किया गया है। यह बिल सीनेट में रिपब्लिक सांसद टेड पो और डेमोक्रेटिक सांसद रिक नोलन ने पेश किया है, जिसमें पाकिस्तान को दिए गया 'मेजर नॉन-नाटो एलाय' स्टेटस को रद्द करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को यह स्टेटस 2004 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने प्रदान किया था। बुश ने पाक को यह स्टेटस अल कायदा और तालिबान से अमेरिका को मुकाबला करने में मदद करने के लिए दिया था। 
विज्ञापन


क्या है एमएनएनए?
मेजर नान नाटो एलाय अमेरिका की ओर से दिया जाने वाला स्पेशल स्टेटस है, जिसे अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर काम करने वाले देश को दिया जाता है। इस स्टेटस वाले देश को अमेरिका से मिलिट्री और आर्थिक मदद मिलती हैं, जो अन्य गैर नाटो देश को नहीं दी जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पो ने कहा कि पाकिस्तान के हाथ अमेरिकियों के खून से रंगे हैं और इसके लिए उसे जवाब देना होगा। पाकिस्तान ने सालों तक अमेरिका की ओर से दिए गए अधिकारों का गलत लाभ उठाया है। ओसामा बिन लादेन को मारने से लेकर तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करने तक पाकिस्तान ने हर मामले में मदद करने से भी अपने हाथ पीछे खीचें हैं।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस रवैये के कारण आतंकवाद विरोधी विचारधारा को नुकसान पहुंचा है। हमें पाकिस्तान के साथ एक नई शुरुआत करनी होगी, लेकिन इससे पहले हमें उसे दी जाने वाली हथियारों की मदद को रोकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed