फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Before mid-term election 15000 more soilders will be deploy on america-mexico border: Donald Trump

मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर 15,000 अधिक सैनिक तैनात किये जायेंगे: ट्रंप

Thu, 01 Nov 2018 12:50 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 01 Nov 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Before mid-term election 15000 more soilders will be deploy on america-mexico border: Donald Trump
अमेरिकी सैनिक

विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर तैनात किए जाने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 15,000 तक पहुंच सकती है। मध्यावधि चुनाव से पहले आप्रवासियों को लेकर बेहद कठोर रुख अपनाते हुए राष्ट्रपति ने यह बात कही।

मंगलवार को होने वाले चुनाव के जरिये ट्रंप अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आप्रवासियों से जुड़ी तमाम घोषणाएं की हैं। 2016 में राष्ट्रपति चुनावों के दौरान ट्रंप का समूचा प्रचार अभियान सीमा पर डर और आप्रवासियों के खिलाफ था।

विज्ञापन


ट्रंप ने बुधवार को कहा, ‘‘जहां तक बात काफिले की है, हमारी सेना वहां मौजूद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे करीब 5,800 सैनिक वहां मौजूद हैं। सीमा पर बॉर्डर पेट्रोल, आईसीई और अन्य के तहत सैनिकों की संख्या बढ़कर 10 से 15 हजार के बीच पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ट्रंप ने इस बात से इनकार किया कि वह इसका उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं, लेकिन प्रचार के दौरान बार-बार इस मुद्दे का जिक्र होना इससे विपरीत स्थिति को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed