फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   barak obama visit cuba

88 साल बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को क्यों जाना पड़ा क्यूबा

Mon, 21 Mar 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
barak obama visit cuba
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंच चुके हैं। - फोटो : bbc
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंच चुके हैं। वे तीन दिनों के क्यूबा दौरे पर हैं। अमेरिकी इतिहास में ओबामा क्यूबा की यात्रा करने वाले दूसरे राष्ट्रपति बन गए हैं। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने बराक ओबामा की इस यात्रा की आलोचना की है।
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के लोगों का कहना है कि जब तक कास्त्रो परिवार सत्ता में है तब तक ये दौरा नहीं होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार प्रोफेसर मुक्तदर खान का मानना है कि ओबामा की क्यूबा यात्रा कई मायनों में अहम है और इससे क्यूबा को फायदे हो सकते हैं।
विज्ञापन


वे कहते हैं कि अगर अमेरिका की तरफ से आर्थिक प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं तो क्यूबा के लिए आर्थिक तौर पर बहुत लाभ होगा। अमेरिका ने पिछले 55 सालों से क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं जिससे कई महत्वपूर्ण चीजें जैसे चीनी, हवाना सिगार यहां नहीं आ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूबा के साथ ताल्लुकात से अमेरिका की सियासत पर पड़ेगा असर

barak obama visit cuba
इस दौरे पर उनके साथ उनकी पत्नी मिशेल सहित पूरा परिवार है।

यही नहीं, मुक्तदर खान ये भी मानते हैं कि यदि क्यूबा के साथ ताल्लुकात सुधरते हैं तो अमेरिका की घरेलू सियासत पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए फ्लोरिडा और ओहायो राज्य जीतना बहुत जरूरी है और फ्लोरिडा में क्यूबा के नागरिकों का बहुत ज्यादा प्रभाव है।

अमेरिका और क्यूबा के बीच पिछले साल के जुलाई महीने में कूटनीतिक संबंध फिर बहाल हुए हैं और अमेरिका ने यात्रा और व्यापार संबंधी पाबंदियों पर 54 साल के बाद छूट दी थी।

 अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट के जरिए फरवरी में क्यूबा दौरे की पुष्टि करते हुए कहा था, "अगले महीने मैं प्रगति की रफ्तार को तेज करने और क्यूबाई लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर करने की कोशिश के तहत क्यूबा का दौरा करूंगा।" इस दौरे पर उनके साथ उनकी पत्नी मिशेल सहित पूरा परिवार है।

किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की ऐतिहासिक यात्रा

barak obama visit cuba
क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "पिछले करीब 90 सालों में पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की होने वाली क्यूबा की यह ऐतिहासिक यात्रा अमेरिका और क्यूबा के बीच नए सिरे से संबंधों को बनाने और अमेरिकी और क्यूबाई नागरिकों को पर्यटन, व्यापार और सूचनाओं के माध्यम से जोड़ने के प्रति राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता को दिखाता है।" इससे पहले  अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कैल्वीन कूलीज ने 1928 में क्यूबा की यात्रा की थी।

1948 में  अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रुमैन ने  अमेरिकी नियंत्रण वाले ग्वांतानामो बे की यात्रा की थी और पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने ज़रूर कई बार क्यूबा की यात्रा की है लेकिन उन्होंने ये यात्राएं राष्ट्रपति के तौर पर नहीं की हैं।

उम्मीद है कि राष्ट्रपति ओबामा सिविल सोसायटी, उद्यमियों और क्यूबा में सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों से मुलाक़ात करेंगे। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मार्को रुबियो और टेड क्रूज़ पिछली यात्रा को एक भूल बताते हैं। ये दोनों ही क्यूबाई प्रवासी के बेटे हैं। उनसे जब पूछा गया कि अगर वे राष्ट्रपति होंगे तो क्यूबा जाएंगे तो रुबियो ने कहा, "अगर ये आजाद क्यूबा नहीं होगा तो बिल्कुल नहीं।"

क्यूबा सरकार ने ओबामा का किया स्वागत

barak obama visit cuba

इस सवाल पर टेड क्रूज ने कहा कि ओबामा "माफी मांगने वाले की तरह" व्यवहार कर रहे हैं और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति 'कमजोरी और तुष्टीकरण' का रूख अपना रहे हैं। दिसंबर में ओबामा ने याहू न्यूज से कहा था कि वे क्यूबा में राजनीतिक विरोधियों से मिलना चाहते है ताकि 'क्यूबाई सरकार को नई दिशा की ओर ले जाया जाए'।

क्यूबा की सरकार ने ओबामा की यात्रा का स्वागत किया है लेकिन साथ में यह भी कहा है कि उन्हें देश के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। हाल ही में अमेरिका और क्यूबा ने पांच दशकों में पहली बार व्यवसायिक हवाई यात्रा को फिर से बहाल किया है।

हालांकि अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन पार्टी ने क्यूबा के साथ लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक प्रतिबंध को खत्म करने के राष्ट्रपति ओबामा के प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया है। इस प्रतिबंध की वजह से क्यूबा के साथ व्यापारिक संबंध पर रोक लगी हुई है और ये अमेरिकी पर्यटकों को क्यूबा जाने की इजाजत नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed