फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Barack Obama was Live in living relationship before marriage with Mitchell obama

मिशेल से शादी से पहले इस महिला के साथ ‘लिव इन’ में रहते थे बराक ओबामा

Thu, 04 May 2017 06:34 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट Updated Thu, 04 May 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Barack Obama was Live in living relationship before marriage with Mitchell obama

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की जिंदगी का एक अनछुआ पहलू सामने आया है जो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है। पूर्व राष्ट्रपति की जिंदगी पर लिखी गई किताब में बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति मिशेल को जीवनसंगिनी बनाने से पहले लिव इन में रह चुके थे। 

विज्ञापन


 वाशिंगटन पोस्ट ने किताब की समीक्षा में कहा है कि डेविड जे गैरो द्वारा लिखी किताब ‘राइजिंग स्टार- द मेकिंग ऑफ बराक ओबामा’ में पहली बार शीला मियोशी जैगर नाम की महिला की कहानी साझा की गई है, जिन्हें ओबामा पसंद करते थे और उसके साथ वह शिकागो में रहते थे।
विज्ञापन


जैगर ने लेखक डेविड गैरो को बताया, ‘1986 की सर्दियों में जब हम मेरे माता-पिता के घर गए तो ओबामा ने मुझसे शादी करने के लिए कहा।’ समीक्षा के अनुसार, जैगर के माता-पिता को दोनों का साथ पसंद नहीं था। उनका मानना था कि जैगर की उम्र कम है। उस समय वह 23 साल की थीं और ओबामा उनसे दो साल बड़े यानी 25 के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्यार करते रहे। बाद में जैगर को लगने लगा था कि ओबामा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा दोनों के संबंधों के बीच आ रही है। ओबामा को भी यह एहसास हो रहा था कि उनका कैरियर राजनीति में है और वह भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए कोशिश कर सकते हैं।

जैगर ने गैरो से कहा, ‘मुझे ठीक से याद है कि 1987 तक जब हमारे रिश्ते को एक साल हुआ था तो उन्होंने पहले ही राष्ट्रपति बनने पर अपना ध्यान लगा दिया था।’ जैगर ने कहा कि ओबामा ने हार्वर्ड लॉ स्कूल जाने से पहले जैगर से दोबारा शादी के बारे में पूछा था।


ओबामा चाहते थे कि वह उनके साथ आएं। हार्वर्ड में एक साल पढ़ने के बाद ओबामा एक स्थानीय कानून कंपनी में काम करने के लिए शिकागो आए। जहां वह मिशेल रोबिन्सन से मिले जो बाद में (1992 में हुई थी शादी) उनकी पत्नी और अमेरिका के प्रथम महिला बनीं। तब मिशेल उसकी कंपनी में काम करती थीं। जैगर ने गैरो से कहा, ‘मुझे हमेशा इसके बारे में बुरा लगता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed