फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   barack-obama-statement-on-syria

सीरिया पर हमला अमेरिकी हित में: ओबामा

Wed, 11 Sep 2013 03:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Sep 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
barack-obama-statement-on-syria

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सीरिया में बशर अल असद सरकार के खिलाफ लक्षित सैन्य कार्रवाई अमेरिकी सुरक्षा हितों में है। सीरिया में कथित रासायनिक हमले के बाद वहां सैन्य कार्रवाई के लिए एक बार ओबामा ने समर्थन मांगा है।

विज्ञापन


ओबामा ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि सीरिया की जमीन पर अमेरिकी सैनिक नहीं उतरेंगे। इससे साफ है कि वहां हवाई कार्रवाई हो सकती है।

पिछले महीने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास हुए कथित रासायनिक हमले के बाद सीरिया पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

अमेरिकी का कहना है कि इस हमले में 1429 लोग मारे गए और राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार इसके लिए जिम्मेदार हैं।

लेकिन असद इन आरोपों से इनकार करते हैं। रूस और चीन भी सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप का विरोध कर रहे हैं।

ओबामा ने इस मुद्दे पर एक बार फिर रूस समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन मांगा है। लेकिन उन्होंने साफ किया कि अगर राजनयिक प्रयास नाकाम रहे तो भी सैन्य कार्रवाई का रास्ता खुला रहेगा।
विज्ञापन


उधर, अमेरिकी कांग्रेस में सीरिया में कार्रवाई के मुद्दे पर होने वाले मतदान को टाल दिया गया है ताकि इस बारे में राजनयिक कोशिशों को अवसर दिया जा सके।

'असद को संदेश देना होगा'

व्हाइट हाउस से अपने इस संबोधन में राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि वो सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप से लंबे समय से बच रहे थे क्योंकि वो मानते हैं कि बलपूर्वक किसी भी गृह युद्ध को नहीं सुलझाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने कहा कि दमिश्क में 21 अगस्त को कथित रासायनिक हमले के बाद उनका मन बदल गया।

ओबामा ने कहा, “मैंने इस बात का इरादा कर लिया है कि अमेरिकी सीरिया में लक्षित सैन्य हमला करेगा। मगर सीरिया की जमीन पर अमेरिकी सैनिकों के कदम नहीं पड़ेंगे।

एक लक्षित कार्रवाई के जरिए हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। असद को यह संदेश होगा कि भविष्य में कोई और तानाशाह ऐसा न कर पाए।”

ओबामा ने कहा कि अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है और उन्होंने सीरिया में कार्रवाई के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है।

ओबामा ने कहा, "अगर अमेरिकी कार्रवाई नहीं करता तो असल में हम व्यापक विनाश के हथियारों के इस्तेमाल के लिए रास्ता खोल रहे हैं। ऐसी दुनिया हमें कुबूल नहीं है।"

'रूस सहयोगी'

ओबामा ने कहा है कि अमेरिकी जानता है कि रूस सीरिया का सहयोगी है। उन्होंने कहा कि रूसी सरकार ने पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ चलने का फैसला किया है।

कांग्रेस से भी वो इसके लिए समर्थन मांग रहे हैं। ओबामा ने कहा कि अमेरिकी असद सरकार के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूरोप एशिया और मध्यपूर्व से समर्थन जुटाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "तथ्य इस बात के सुबूत हैं कि सीरिया में विरोधियों को मारने के लिए रासायनिक गैसों का इस्तेमाल किया गया। अगर हम उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो यह अमरीका और उसकी सुरक्षा के लिए खतरा होगा। भविष्य में आतंकवादी भी ये आसान कदम उठाएंगे।"


इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी कह चुके हैं कि अगर सीरिया अपने रासायिक हथियार अंतरराष्ट्रीय निगारानी में सौंप दे तो उसके खिलाफ हमला नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed