फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   barack obama start his own foundation

व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ओबामा ने खोला फाउंडेशन, ट्वीट कर दी जानकारी

Sun, 22 Jan 2017 04:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
  barack obama start his own foundation
फाइल फोटो - फोटो : getty images
व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और अपनी पत्नी मिशेल ओबामा ने अपना फाउंडेशन शुरू किया है। अपने व्यक्तिगत ट्विटर एकाउंट पर अपने पहले मैसेज में बराक और मिशेल ने कहा कि उन्होंने सारे शहर, देश और दुनिया की परियोजनाओं में सुविधा मुहैया कराने के लिए एक फाउंडेशन खोला है।
विज्ञापन


ओबामा ने लिखा, ‘हाय! अब मैं फिर से अपनी पुरानी स्थिति में लौट रहा हूं। मिशेल और मैं कुछ दिन छुट्टी पर जा रहा हूं। इसके बाद हम काम पर वापस लौटेंगे। मैं जानना चाहता हूं कि आप क्या सोच रहे हैं। लिहाजा आप यहां मुझसे अपने विचार साझा कर सकते हैं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने वेबसाइट ओबामा.ओरजी का लिंक भेजते हुए एक वीडियो मैसेज भी साझा किया है, जिसमें ओबामा ने कहा, ‘व्हाइट हाउस में आठ साल बिताने के बाद मिशेल और मैं अब एक आम नागरिक की तरह आपसे जुड़ रहे हैं। हम आपको तहे दिल से एक बार फिर धन्यवाद देते हैं कि आपने मुझे इस प्यारे देश की सेवा का मौका दिया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मिशेल ने लिखा, ‘पहले हम थोड़ा ब्रेक ले रहे हैं। हम अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे और यह थोड़े समय के लिए है। इसके बाद हम आपके बीच वापस आएंगे।’ ओबामा ने शुक्रवार को अगले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंप दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed