{"_id":"b5e1d7d717a0cdc1adb116fc85b2c2d2","slug":"barack-obama-shock-to-american-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा ने अमेरिकी कपंनियों को दिया तगड़ा झटका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा ने अमेरिकी कपंनियों को दिया तगड़ा झटका
Updated Tue, 03 Feb 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बाहर व्यवसाय कर रही अमेरिकी कंपनियों को अपने मुनाफे का 14 फीसदी कर के रूप में चुकाना होगा। बराक ओबामा प्रशासन यह प्रावधान अपने अगले बजट में शामिल करने जा रहा है। अब तक अमेरिकी कंपनियों को कर तभी चुकाना होता है जब वे मुनाफा अपने देश ले जाती हैं। प्रशासन यह भी चाहता है कि इन कंपनियों के भावी मुनाफे पर भी 19 प्रतिशत कर वसूला जाए।
विज्ञापन
अमेरिका का खरबों डॉलर विदेशों में जमा
प्रशासन को इस कर से लगभग 238 अरब डॉलर मिलने की संभावना है। वो इसका इस्तेमाल सड़क, बिजली, परिवहन जैसी परियोजनाओं में करना चाहता है, जिस पर 478 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है।विश्लेषकों का अनुमान है कि कराधान प्रणाली की छोटी सी चूक का फायदा उठा कर अमेरिकी कंपनियों ने लगभग 2.1 ट्रिलियन यानी 21 खरब डॉलर का मुनाफा विदेशों में जमा कर रखा है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ़्ट, एपल, फाइजर और मर्क जैसी कंपनियां इनमें सबसे आगे हैं। अकेले जनरल इलेक्ट्रिक ने ही 110 अरब डॉलर का मुनाफ़ा विदेशों में जमा कर रखा है, पर देश नहीं ले जा रही है।
विज्ञापन