ओबामा की दो टूक: पाक आतंकियों के लिए सुरक्षित अड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए अपना अंतिम भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में बढ़ते आतंकवाद को लेकर भी चिंता जताई और पाकिस्तान जैसे देश को आतंकवादियों के लिए के सुरक्षित अड्डा बताया।
ओबामा ने कहा कि इस्लामिक स्टेट और अल कायदा जैसे संगठन अमेरिका के लिए खतरा बने हुए हैं। ये वे लोग जो हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा की ऐसा नहीं है कि इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन के आने से पहले ऐसी घटनाएं नहीं होती थी। उससे पहले भी दुनिया के कई हिस्सों जैसे मध्य पूर्व, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अफ्रीका और एशिया के कई देशों में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। इनमें से कुछ देश नए आतंकवादी संगठनों के लिए 'आतंकवाद का स्वर्ग' बनकर सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन इंटरनेट के जरिए हमारे देश के लोगों में जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि हमने उनके खिलाफ जंग छेड़ रखी है। उन्होंने यह भी कहा की यह तृतीय विश्व युद्ध जैसा बिल्कुल नहीं है। अमेरिका 60 देशों के साथ मिलकर आईएस को पहुंचने वाली आर्थिक मदद पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है।
ओबामा का अंतिम भाषण
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 'स्टेट ऑफ यूनियन'
को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि हम हिंसक घटनाओं से अपने बच्चों को बचाएंगे और उन्हें इससे दूर रखेंगे। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा के पैमानों को और मजबूत बनाना होगा।
ओबामा ने कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की जरूरत है जिससे की मजदूरों को उनका उचित मेहनताना मिल सके।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यह केवल कल्पना मात्र है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का पतन हो रहा है।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा मजबूत
छात्रों की प्राथमिकताओं का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि हर अमेरिकी छात्र के लिए शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। ओबामा ने अमेरिकी नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना है। इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।
वहीं उन्होंने स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में भी हमने काम किया है। दुनिया के किसी और देश के मुकाबले हमने कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी की है। ओबामा ने इस बात की प्रतिबद्धता भी जताई की वह गुआंतानामो जेल का बंद करवाने के लिए काम करते रहेंगे।