{"_id":"59cd838e4f1c1bcb538b4e0e","slug":"barack-obama-cried-while-dropping-malia-at-harvard-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को कॉलेज छोड़ने पर रो पड़े थे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बेटी को कॉलेज छोड़ने पर रो पड़े थे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 29 Sep 2017 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को हर कोई अपने पास ही रखना चाहता है मगर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को भी न चाहते हुए भी अपनी बेटी को खुद से दूर करना पड़ गया। दरअसल ओबामा की बड़ी बेटी मेलिया ओबामा ने ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। एक कार्यक्रम में संबोधित करने के दौरान मेलिया के कॉलेज जाने की बात करते हुए ओबामा भावुक हो गए।
विज्ञापन
डेलावेयर में आयोजित बीयु बीडेन फाउंडेशन रिसेप्शन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बेटी को कॉलेज छोड़ने पर रोने की बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह थोड़ा बहुत ओपेन हर्ट सर्जरी की तरह था। और मुझे गर्व है कि मैं उसके सामने नहीं रोया बल्कि वहां से वापस लौटते हुए रोया। इस दौरान खुफिया सुरक्षा अधिकारी सामने देख रहे थे और ऐसा महसूस करवा रहे थे कि वे मुझे रोते हुए और नाक पोंछते हुए नहीं देख रहे हैं। यह बहुत ही मुश्किल था।’’
विज्ञापन
पढ़ें- ट्रंप ने जारी रखी ओबामा की भारत नीति, चीन का कम करना है प्रभाव
विज्ञापन
19 साल की मेलिया ओबामा ने पिछले ही महीने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। इससे पहले उन्होंने वाशिंगटन, डीसी के सिडवेल फ्रेंड्स स्कूल से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। उसके बाद एक साल तक उन्होंने यात्रा की और विंसटिन कंपनी फिल्म स्टूडियो में इंटर्नशिप किया।