फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Barack Obama chose four Indian-American scientists for the highest honour

राष्ट्रपति अवार्ड के लिए ओबामा ने 4 भारतीय मूल के युवाओं को चुना

Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Barack Obama chose four Indian-American scientists for the highest honour
फाइल फोटो - फोटो : Reuters

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज भारतीय मूल के चार वैज्ञानिकों को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चुना। यह चारों भारतीय मूल के युवा अमेरिका के उन 102 वैज्ञानिकों व शोधार्थियों में शामिल हैं जिन्हें देश के इस शीर्ष पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन


अमेरिका में विज्ञान और इंजीनियरिंग प्रोफेशनलों को उनके इनोवेशन के लिए प्रेसिडेंशियल अर्ली केरियर अवार्ड फॉर साइंटिस्ट एंड इंजीनियर्स के लिए चुना जाता है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने वाले कुल 102 वैज्ञानिकों में भारतीय मूल के जिन चार वैज्ञानिकों को चुना गया है। 
विज्ञापन


उनमें मोंटक्लेयर स्टेट यूनिवर्सिटी के पंकज लाल, नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के कौशिक चौधरी, माउंड सिनाई स्थित इकाहन स्कूल ऑफ मेडिसिन के मनीष अरोरा और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की आराधना त्रिपाठी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के कम समय में स्वतंत्र शोध कैरियर में विज्ञान व इंजीनियरिंग प्रोफेशनलों के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह देश का सबसे बड़ा सम्मान है। ओबामा ने कहा कि - मैं इन सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के काम का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई देता हूं। यह अवार्ड 1996 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने स्थापित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed