फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   banned a mother to breastfeed her child

टैटू गुदवाने की सजा, मां को बच्चे को दूध पिलाने से रोका

Sat, 20 Jun 2015 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
banned a mother to breastfeed her child

सिडनी के एक जज ने एक महिला को उसके ही बच्चे को दूध पिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। महिला को स्तनपान कराने ने मना करने के पीछे कारण का कारण टैटू को बताया जा रहा है जो उसने एक माह पहले गुदवाया था।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच बच्चे की देखभाल को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मां ने अपने बदन पर टैटू गुदवा लिया और पिता ने ये कहते हुए इसका विरोध किया कि इससे बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


उसने अपनी पत्नी से कहा कि वो बच्चे को दूध न पिलाए लेकिन पत्नी ने पति की बात नहीं  मानी। इस पर बच्चे की सेहत को हवाला बनाकर अदालत का रुख किया।

अदालत में पति ने कहा कि टैटू गुदवाने के बाद दुध पिलाने से बच्चे की सेहत पर खतरा बना रहेगा। इसके चलते अदालत ने महिला का एचआईवी टेस्ट और हेपेटाईटिस बी भी कराया और दोनों का ही रिजल्ट निगेटिव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैटुके बाद यदि इंफेक्शन से बचाव किया जाए तो बचा जा सकता है

banned a mother to breastfeed her child

लेकिन पिता की चिंता को जायज मानते हुए जज मैथ्यू मेयर्स ने बच्चे को किसी ओर खतरे से बचाने के लिए यह आदेश दिया कि मां बच्चे को दूध न पिलाए। इस बात से महिला को गहरा झटका लगा है लेकिन पिता खुश है कि उसके बच्चे के शरीर में कोई हानिकारक कैमिकल नहीं जाएगा।
 
वेस्टेन सिडनी यूनिवर्सिटी की डॉक्टर कारलीन ग्रिबल ने कहा कि अगर इसमें जरा सी भी सच्चाई होती तो ऑस्ट्रेलिया में इतनी मांए टैटु न बनवाती। यहां तो अक्सर माएं टैटू गुदवाते समय अपने बच्चों का नाम ही लिखवाती हैं।

उस हिसाब से सभी को अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित होना चाहिए। सही तरह से मां को टैटु करवाने और इंफेक्शन से बचाव के लिए सभी जरुरी कदम उठाए गए है तो इससे किसी भी कोई खतरा नही होता।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed