हाथ मिलाना तो दूर ट्रंप ने जर्मन चांसलर से नजरें तक नहीं मिलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में ये बात मशहूर है कि वो अंतरर्राष्ट्रीय नेताओं से काफी गर्मजोशी से मिलते हैं और उनसे हाथ भी मिलाते हैं। लेकिन जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से मिलने के दौरान उन्होंने कोई गर्मजोशी नहीं दिखाई और न ही उनसे हाथ ही मिलाया।
ये नजारा शुक्रवार(17 मार्च) को देखने को मिला। एंजेला व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने आई थीं। वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ट्रंप से हाथ मिलाने की गुजारिश भी करते रहे लेकिन ट्रंप ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। एंजेला ने ट्रंप से पूछा भी कि क्या वो उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाथ मिलाना तो दूर एंजेला से नजरें तक नहीं मिलाई। पूरे मुलाकात के दौरान वो इधर-उधर ही देखते रहे।
Photographers: Can we get a handshake?
— David Mack (@davidmackau) 17 March 2017
Merkel (to Trump): Do you want to have a handshake?
Trump: *no response*
Merkel: *makes awkward face* pic.twitter.com/ehgpCnWPg7
Photographers: Can we get a handshake?
— David Mack (@davidmackau) 17 March 2017
Merkel (to Trump): Do you want to have a handshake?
Trump: *no response*
Merkel: *makes awkward face* pic.twitter.com/ehgpCnWPg7
हालांकि इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि जर्मन चांसलर के साथ उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि नाटो और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों के बीच बात हुई।
ट्रंप के हाथ न मिलाने की बात इसलिए भी अजीब थी क्योंकि इससे पहले उनसे मिलने आए राष्ट्राध्यक्षों से उन्होंने काफी गर्मजोशी से हाथ मिलाया था। चाहे वो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हों या फिर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे। उनका हाथ मिलाने का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में भी रहा था।
Trudeau inner dialogue: "Jesus Christ, he even spray tans the inside of his palms." pic.twitter.com/rsr2NfyYL4
— Aaron Vallely (@Vallmeister) 14 February 2017