{"_id":"5b98b9ce867a5501363bcf34","slug":"author-of-how-to-murder-your-husband-arrested-for-allegedly-killing-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पति की हत्या कैसे करें' लिखने वाली महिला पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'पति की हत्या कैसे करें' लिखने वाली महिला पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
American novelist
- फोटो : Fox News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांटिक उपन्यास लिखने वाली 68 वर्षीय अमेरिकी महिला नैन्सी क्रैम्पटन ब्रॉफी को पुलिस ने अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। 2 जून को नैन्सी के 63 वर्षीय पति डेनियल ब्रॉफी की हत्या हो गई है, जिसका आरोप नैन्सी क्राम्पटन ब्रॉफी पर लगा है।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो ये है कि साल 2011 में नैन्सी ने 'हाउ टू मर्डर योर हस्बैंड' (पति की हत्या कैसे करें) विषय पर 700 शब्दों का एक निबंध भी लिखा था, जो खूब चर्चित हुआ था। इस निबंध में पति की हत्या करने के तरीकों को बताया गया था।
विज्ञापन
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, नैन्सी एक रोमांटिक और सस्पेंस आधारित उपन्यास लेखिका हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिन्हें ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन पर भी लिस्टेड किया गया था। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक नैन्सी ने अपने निबंध में पति की हत्या करने को लेकर अपने विचार बताए थे।
विज्ञापन
नैन्सी ने लिखा था 'रोमांटिक सस्पेंस लेखिका के तौर पर मैंने हत्या और उसके बाद होने वाली पुलिस की प्रक्रिया को लेकर कई घंटों तक सोचा।' उन्होंने अपने निबंध में हत्या के बदले तलाक को ज्यादा खर्चीला बताया था।
नैन्सी को अपने पति डेनियल ब्रॉफी की हत्या और अवैध रूप से बंदूक के इस्तेमाल के आरोप में पिछले हफ्ते पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया।