फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   attack on american envoy in south korea.

दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राजनयिक पर हमला

Thu, 05 Mar 2015 11:52 AM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
attack on american envoy in south korea.

अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राजनयिक मार्क लिपर्ट पर हमला हुआ है। एक हमलावर ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 42 वर्षीय लिपर्ट पर ब्लेड से हमला किया।

विज्ञापन


बाद में आई तस्वीरों में लिपर्ट के चेहरे और बाएं हाथ से खून निकलते हुए दिखाई पड़ रहा है। लिपर्ट को अस्पताल ले जाया गया है। माना जा रहा है कि हमलावर 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति है। उसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि लिपर्ट के जख्म से उन्हें जान को खतरा नहीं है।

क्या चाहता था हमलावर?

attack on american envoy in south korea.

विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम इस हिंसक घटना की घोर निंदा करते हैं।" यह हमला बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार सात बजकर चालिस मिनट पर हुआ।

हमला उस वक्त हुआ जब लिपर्ट सेंट्रल सियोल के एक लेक्चर हॉल में दाखिल हो रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर हमले के दौरान चीख-चीखकर कह रहा था,"उत्तरी और दक्षिण कोरिया का एकीकरण होना चाहिए!"

हमलावर दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सालाना होने वाले साझा सैन्य अभ्यास का भी विरोध कर रहा था। अभी यह सैन्य अभ्यास जारी है। हालांकि बीबीसी स्टीव इवांस ने सियोल से भेजी रिपोर्ट में कहा है कि इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि हमलावर उत्तर कोरिया का एजेंट था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed