फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Astronomers Spot Orbiting Black Holes for the First Time

पहली बार एक-दूसरे की परिक्रमा कर रहे विशालकाय दो ब्लैक होल की खोज

Thu, 29 Jun 2017 06:10 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क 
एजेंसी/ न्यूयॉर्क  Updated Thu, 29 Jun 2017 06:10 AM IST
विज्ञापन
Astronomers Spot Orbiting Black Holes for the First Time
खगोलविदों ने पृथ्वी से 750 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर दो विशालकाय ब्लैक होल की खोज की है, जो एक-दूसरे की परिक्रमा कर रहे हैं। इन खगोलविदों में एक भारतीय मूल का विज्ञानी भी है। खगोलविदों कहना है कि इससे गुरुत्वाकर्षण तरंगों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी कि कैसे गुरुत्वाकर्षण तरंगें बनते हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल शोधकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम ने गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अस्तित्व का पता लगाया था। इससे जर्मन भौतिकशास्त्री अल्बर्ट आइंस्टीन के 100 साल पुराने अवधारणा की पुष्टि होती है, जिससे वैज्ञानिक जगत हैरान है। ये गुरुत्वाकर्षण तरंगें अंतरिक्ष में 30 सौर समूहों के टकराने से बने दो नक्षत्रीय द्रव्य ब्लैक होल के नतीजे थे।
विज्ञापन


वैज्ञानिक अब इसे समझने का प्रयास कर रहे हैं कि कैसे दो विशालकाय ब्लैक होल आपस में टकराते हुए एक-दूसरे में विलीन हो जाते हैं, जिससे अंतरिक्ष समय की संरचना में तरंगों का निर्माण होता है। वैज्ञानिक आकाशगंगाओं के निर्माण में इन ब्लैक होल की भूमिका के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाना शुरू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिकों के प्रोफेसेर ग्रेग टेलर ने कहा कि लंबे अर्से के बार हम दो विशालकाय ब्लैक होल को टकराते हुए देखा है और यह दो आकाशगंगाओं के विलीन होने का नतीजा है। शोधकर्ता 12 वर्षों से इन ब्लैक होल का अध्ययन कर रहे हैं। 


एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में छपे इस अध्ययन के पहले लेखक कृषमा बंसल ने कहा कि जब डॉक्टर टेलर ने मुझे यह आंकड़े दिए तब मैंने इन तस्वीरों का अध्ययन करना और समझना शुरू कर दिया। ये आंकड़े 2003 के है। तब हमने पाया कि ये एक-दूसरे का चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed