फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   assange mocks obama via video at un event

अरब जनविद्रोह का इस्तेमाल कर रहे हैं ओबामा: असांजे

Fri, 28 Sep 2012 12:49 AM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 12:49 AM IST
विज्ञापन
assange mocks obama via video at un event
खोजी वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर आरोप लगाया है कि वह अरब जनविद्रोह का इस्तेमाल अपने निजी राजनीतिक लाभ के लिए करने का प्रयास कर रहे हैं। असांजे ने यह आरोप लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर एक बैठक को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करते हुए लगाया। असांजे ने लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में शरण ले रखी है तथा वह 19 जून से लंदन पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


असांजे ने यौन अपराध के आरोपों को लेकर पूछताछ के वास्ते स्वीडन को प्रत्यर्पण किये जाने से बचने के लिए यहां शरण ली थी। असांजे और उनके समर्थकों का दावा है कि स्वीडन यौन अपराध मामला अमेरिका का गढ़ा षडयंत्र है ताकि विकिलीक्स संबंधी कार्यों के लिए अमेरिका में उनके खिलाफ मामला चलाया जा सके। वहीं स्वीडन और  अमेरिका इस दावे को खारिज करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


असांजे ने कहा कि ट्यूनीशिया के लिए बराक ओबामा का वह दावा हैरान करने वाला है कि उन्होंने ट्यूनीशिया में सत्ता परिवर्तन में मदद की। उन्होंने कहा कि अरब जगत में जनविद्रोह उनके संगठन की ओर से ट्यूनीशिया के सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति जिने इल अबिदीन बेन अली सहित अन्य निरंकुश शासकों के बारे में किए गए दावों से प्रेरित थे। उन्होंने दावा किया कि ओबामा प्रशासन अपने चुनाव प्रचार में अरब जनविद्रोह के चलते हुए सुधार का इस्तेमाल अपने हित के वास्ते करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed