फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Artificial Intelligence will tell about after effects of earthquake

भूकंप के बाद कहां आएंगे झटके बताएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इतिहास में यहां मच चुकी है भारी तबाही

Sat, 08 Sep 2018 02:04 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Artificial Intelligence will tell about after effects of earthquake

दुनियाभर के देशो में आने वाले भूकंप करोड़ों के नुकसान के साथ साथ कई लोगों की जान भी ले लेते हैं। चाहे कितने भी विकसित देश हों वह भूकंप के बाद की तबाही से जल्दी उबर जाते हैं लेकिन उससे होने वाले नुकसान को नहीं रोक पाते। हाल ही में जापान में आए भूकंप से भी 18 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद चीन में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसी स्थिति को पहले से ज्यादा आसान करने के लिए एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और गूगल के वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। हालांकि इससे यह तो पता नहीं चल पाएगा कि भूकंप कब आएगा लेकिन इससे उसके बाद के हालातों के बारे में आसानी से पता चल जाएगा। सिस्टम पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने दुनियाभर के भूकंप के डाटाबेस का विश्लेषण किया और इसके जरिए अनुमान लगाया कि भूकंप के बाद झटके कहां आ सकते हैं।
विज्ञापन


इससे जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप के बाद की स्थिति के बारे में पता चलने से आपातकालीन सेवाओं को शुरू करने और मलबे आदि में फंसे लोगों को बचाने के लिए बेहतर योजना बनाई जा सकती है। इसके लिए दुनियाभर के 118 से ज्यादा भूकंपों की जानकारी एकत्रित की गई थी। अभी तक भूकंप के बाद के झटकों की टाइमिंग और साइज के बारे में ही पता चल सका है, उसके लोकेशन के बारे में पता लगाना अभी भी एक चुनौती बनी हुई है। आर्टिफिशल सिस्टम में भूकंप और उसके बाद के झटकों का डाटा खंगाला गया जिससे लोकेशन के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दुनिया में आए सबसे बड़े भूकंप

Artificial Intelligence will tell about after effects of earthquake

चिली

दुनियाभर में आए सबसे बड़े भूकंपों में चिली का नाम आता है। यहां 22 मई साल 1960 में दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप आया था। यह भूकंप 9.5 मैग्निट्यूड तीव्रता का था।

अमेरिका

28 मार्च, 1964 को अमेरिका में आया भूकंप भी बहुत भयानक था। यह 9.2 मैग्निट्यूड वाला भूकंप था। इस भूकंप से प्रिंस विलियम साउंड, अलास्का जैसे क्षेत्र काफी प्रभावित हुए थे।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में 26 दिसंबर, 2004 को आया भूकंप दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भूकंप माना जाता है। यहां 9.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। जिसकी वजह से यहां सुनामी भी आ गई थी। इस सुनामी ने करीब 12 देशों को प्रभावित किया था।

रूस

4 नवंबर 1952 को रूस में 9 मैग्निट्यूड का भूकंप आया था। इसके कारण प्रशांत महासागर में सुनामी आ गई। इसी की वजह से जापान और अमेरिका के भी कई राज्यों में तबाही मच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed