{"_id":"5a3441754f1c1b0d698c22a9","slug":"armed-thieves-killed-indian-origin-man-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हथियारबंद लुटेरों ने की भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में हथियारबंद लुटेरों ने की भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या
एजेंसी, वॉशिंगटन
Updated Sat, 16 Dec 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में दो हथियारबंद लुटेरों ने ओहियो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 53 वर्षीय करुणाकर करेंगल पिछले सोमवार को कैमलोट ड्राइव स्थित जिफ्फी मार्ट में काम कर रहे थे। रात 10 बजे दो हथियारबंद लुटेरे वहां आ गए। लुटेरों ने करुणाकर को गोली मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर फेयरफील्ड डिपार्टमेंट सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर को मरीज ने चाकू से गोदा
विज्ञापन
भारत में परिवार तक सूचना पहुंचाने से पहले तक उसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया था। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार हमलावरों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।