फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   argentine woman marries twin sister convicted killer

बहन के 'हत्यारे' से ब्याह रचाया

Sat, 16 Feb 2013 09:16 AM IST
Updated Sat, 16 Feb 2013 09:16 AM IST
विज्ञापन
argentine woman marries twin sister convicted killer

अर्जेंटीना की एक महिला एडिथ कासास ने अपनी जुड़वां बहन की हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट रहे व्यक्ति से ही शादी कर ली।

विज्ञापन


एडिथ कासास का मानना है कि विक्टर सिंगोलानी ने दो साल पहले उनकी बहन की हत्या नहीं की थी और उन्हें फंसाया गया है।

एडिथ की बहन योहाना एक मॉडल थी और विक्टर के साथ उनका प्रेम संबंध बताया जाता है।

विक्टर हत्या के दोषी करार दिए गए और अब पीको त्रुंकादो शहर की एक जेल में 13 साल की सजा काट रहे हैं। परिवार के विरोध के बावजूद यह शादी दक्षिणी पीको त्रुंकादो के शहर के रजिस्ट्रार ऑफिस में हुई।

कत्ल और सजा
नाराज स्थानीय नागरिक और जिज्ञासु लोगों की भीड़ के मद्देनजर शादी के वक्त रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त कर रखा था।

सिंगोलानी ने शादी के बारे में कहा कि योहाना से जैसे ही मेरा रिश्ता खत्म हुआ और तभी मेरी मुलाकात उनकी बहन से हुई। फिर हमारा रिश्ता शुरू हुआ और आज इस मुकाम पर पहुंचा है कि हम शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


जुड़वां बहनों की मां का कहना है कि उनकी बेटी एडिथ कासास मानसिक तौर पर बीमार हैं। सिंगोलनी पर योहाना की हत्या का आरोप साबित हुआ था और वह इसके लिए वह 13 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योहाना का शव साल 2010 में एक खेत में पाया गया था। शव पर गोलियों के जख्म थे। हत्या के वक्त उसकी उम्र महज 19 साल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed