{"_id":"73e85f2b84d580f111aa396d8e333c9a","slug":"arab-countries-support-america-against-isis-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब देश आईएस के खिलाफ 'अमेरिका के साथ'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अरब देश आईएस के खिलाफ 'अमेरिका के साथ'
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से लडने के लिए उन्हें कम से कम चालीस देशों का समर्थन हासिल हो चुका है।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के खिलाफ हवाई हमलों में कई अरब देशों ने सहयोग की पेशकश की है। यहां तक कि इन देशों ने जमीनी हमले की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
एक अमेरिकी टेलीवीजिन कार्यक्रम में बोलते हुए ने जॉन केरी ने कहा है ''अमेरिका के साथ इस क्षेत्र के देश और इस क्षेत्र के बाहर के देश सभी जरूरत पडने पर सैन्य सहायता के लिए तैयार हैं। लोगों को इन कोशिशों को सिर्फ हमले के रूप में ही नहीं लेना चाहिए। वास्तव में इस चुनौती से कोई अकेले नहीं निपट सकता है।''
विज्ञापन
जॉन केरी का कहना था कि अमेरिका फिलहाल सैनिक भेजना नहीं चाहता था।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस साल की शुरुआत से अब तक करीब बीस लाख इराकी लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।