{"_id":"b424cb1e-7d9f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"apple-watch-that-talks-to-your-iphone-appears-in-patent","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन, आईपैड के बाद अब ऐपल की आईवॉच?","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईफोन, आईपैड के बाद अब ऐपल की आईवॉच?
Updated Sat, 23 Feb 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी पेटेंट ऑफिस से मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि ऐपल कंपनी अब आईवॉच यानी एक स्मार्ट घड़ी बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पेटेंट ऑफिस ने सिर्फ इतना बताया कि ऐपल कंपनी ने गुरूवार को अपनी नई तकनीक के लिए पेटेंट का आवेदन किया है, लेकिन इसके लिए जमा किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि ऐपल इस पर 2011 के अगस्त महीने से ही काम कर रही थी।
विज्ञापन
यानी अब ये कहा जा सकता है कि आईफोन और आईपैड के बाद ऐपल अब आईवॉच की तैयारी कर रहा है। हालांकि पेटेंट करा लेने के बाद भी कई बार ऐसा होता है कि कंपनी बाजार में अपना उत्पाद नहीं उतार पाती है।
विज्ञापन
लेकिन ब्लूमबर्ग, वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे सभी मीडिया संस्थानों सभी ने इसी महीने ये खबर छापी है कि सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऐपल हाथ की घड़ी जैसी कोई चीज जल्द ही बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। लेकिन जब बीबीसी ने ऐपल से संपर्क किया तो कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
कंगन या स्मार्टवॉच?
जानकार बताते हैं कि ऐपल जिस तरह के उपकरण की तैयारी कर रहा है वो चूड़ी या कंगन की तरह हाथ की कलाई में पहनने वाली कोई चीज होगी।
इस तरह की चीज 80 के दशक में किशोरों के बीच खूब लोकप्रिय थी लेकिन बाद में लोग उसे कम पसंद करने लगे क्योंकि कुछ समय के बाद उस उपकरण की आकृति बिगड़ जाती थी। इसके अलावा कुछ लोगों ने उस उपकरण से हाथों को नुकसान पहुंचने की भी शिकायत की थी।
लेकिन ऐपल उसी उपकरण में तकनीकी तौर पर और सुधार करके नए तरीके से पेश करने की तैयारी कर रहा है। हाथ की कलाई में बंधे इस घड़ी या उपकरण का संपर्क फोन, टैबलेट या लैपटॉप से होगा और इस घड़ी के जरिए उन उपकरणों से काम लिया जा सकता है।
एबीआई रिसर्च के अनुसार फॉसिल, पेबल और सोनी जैसी कंपनियां पहले से ही स्मार्ट वॉच बेच रहीं हैं और सैमसंग तथा मार्टियन कंपनियां इस तरह के उपकरण बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं।
इस क्षेत्र में फिलहाल नाइक कंपनी के फ्यूलबैंड और गार्मिन फोररनर का वर्चस्व है जिनका 60 फीसदी बाजार पर कब्जा है। लेकिन इन उपकरणों में केवल कुछ ही खासियत हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार स्मार्टवॉच के बारे में तो कई वर्षों से चर्चा होती रही हैं लेकिन लोगों की कल्पना को साकार करने संबंधी तकनीक की खोज हाल ही में हुई है।