{"_id":"2ef32b39e3470e79a8306e9fee6c0018","slug":"apple-introduces-2-new-iphone-models","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एप्पल ने लॉन्च किए सस्ते आईफोन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अब एप्पल ने लॉन्च किए सस्ते आईफोन
Updated Wed, 11 Sep 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्पल के सस्ते मोबाइल हैंडसेट के बाज़ार में आने के बाद इस क्षेत्र में एक बार फिर घमासान मचने की उम्मीद है। एप्पल ने मंगलवार को आईफोन 5एस और आईफोन 5सी नाम से दो हैंडसेट लॉन्च कर दिया।
विज्ञापन
आईफोन 5एस के मुख्य बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर लगे हैं जो कि इस्तेमाल करने वाले की पहचान कर सकेगा। जबकि आईफोन 5सी का पृष्ठ भाग विभिन्न रंगों के प्लास्टिक कवर में मौजूद है।
विज्ञापन
आईफोन 5सी आईफोन का सस्ता संस्करण है और यह भारतीय बाज़ारों में काफ़ी लोकप्रिय हो सकता है। भारत में भी आईफोन के चाहने वालों की संख्या काफ़ी अधिक है, लेकिन अक्सर वो अधिक क़ीमत के कारण पीछे हट जाते हैं।
विज्ञापन
नया फिंगरप्रिंट सिस्टम फ़ोन को अनलॉक करने में इस्तेमाल हो सकता है। साथ ही ऑनलाइन ख़रीदारी में भी ये प्रामाणिकता साबित करने में महत्वपूर्ण होगा।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एप्पल के फ़ोन को सैमसंग से तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। एप्पल अभी तक आईफोन के छह मॉडल लांच कर चुकी है।
हालांकि फिंगरप्रिंट सिस्टम देने वाली एप्पल पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले मोटोरोला कंपनी के हैंडसेटों में ये सिस्टम मौजूद था।
एप्पल जो भी कमाई करता है उसका बड़ा हिस्सा फ़ोन से आता है। ऐसे फ़ोन का अगर नया वर्जन लॉन्च हो तो वो उसके आर्थिक भविष्य के लिए ख़ासा अहम भी होगा।
आईफोन 5एस के 16 जीबी मॉडल की क़ीमत 549 पौंड रखी गई है और 64 जीबी मॉडल की क़ीमत 709 पौंड रखी गई है। जबकि आईफोन 5सी की क़ीमत 469 पौंड है।