{"_id":"59b260d84f1c1bfe7f8b4f9f","slug":"anti-dumping-investigations-against-steel-flanges-from-india-china-begin-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारत, चीन से इम्पोर्ट होने वाले स्टील फ्लैन्ज के खिलाफ एंटी डंपिंग जांच शुरू","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में भारत, चीन से इम्पोर्ट होने वाले स्टील फ्लैन्ज के खिलाफ एंटी डंपिंग जांच शुरू
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने बृहस्पतिवार से चीन और भारत से स्टेनलेस स्टील फ्लैन्ज के खिलाफ एंटी डंपिंग और एंटी सब्सिडी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह नए एंटी डंपिंग और काउंटरवैलिंग ड्यूटी जांच शुरू इसलिए किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भारत और चीन से आयातित स्टेनलेस स्टील फ्लैन्ज का अमेरिका में तो डंपिंग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- मेक्सिको में 8.1 तीव्रता के भूकंप से दो बच्चों समेत 5 की मौत, सुनामी अलर्ट जारी
विज्ञापन
अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह जांच अमेरिका के खुद के फ्लैन्ज उत्पादक तथा यूरोपीय संघ की मांग पर की गई है क्योंकि चीन और भारत की इस किस्म वाली उत्पादन वस्तुओं को सरकारी भत्ता मिलता है।
याचिकाकर्ताओं द्वारा आरोपित अनुमानित डंपिंग मार्जिन चीन और भारत से क्रमश: 99.23 से 257.11 प्रतिशत और 78.49 प्रतिशत से 145.25 प्रतिशत तक है। 2016 में चीन और भारत से क्रमश: 16.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर और 32.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का स्टेनलेस स्टील फ्लैन्ज का आयात किया गया।
पढ़ेंः- ट्रंप प्रशासन ने भारत को F-18 और F-16 विमानों की बिक्री का समर्थन किया
वहीं 20 जनवरी 2017 से 6 सितंबर 2017 तक अमेरिका ने कुल 62 एंटी डंपिंग और एंटी सब्सिडी जांच के मामले उठाए हैं, जोकि पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी ज्यादा है। वहीं, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने यह आशा जताई है कि अमेरिका व्यापारिक संरक्षणवाद के खिलाफ स्वतंत्र, खुले और निष्पक्ष व्यापारिक वातावरण की रक्षा करेगा और तर्कसंगत विधि से व्यापार मुठभेड़ों का निपटारा करेगा।