फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Amul Thapar first number for america Supreme Court judge

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिया इंटरव्यू : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज के लिए अमूल थापर सबसे आगे

Wed, 04 Jul 2018 08:15 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Wed, 04 Jul 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
Amul Thapar first number for america Supreme Court judge
अमेरिका
अमेरिका की शीर्ष अदालत में जस्टिस एंथोनी कैनेडी के सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद देश के जाने-माने विधि विद्वान और भारतवंशी अमूल थापर द्वारा उनकी जगह लेने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसे हवा दी है राष्ट्रपति ट्रंप ने, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इस पद के लिए चार लोगों के इंटरव्यू लिए हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में जज के खाली हुए पद के लिए नामित हुए 25 लोगों में से ट्रंप फिलहाल कुछ और लोगों से मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन इस दौड़ में अमूल थापर का नाम काफी आगे बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि  इस बारे में न तो व्हाइट हाउस ने कुछ बताया है और न ही ट्रंप ने, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने जिन चार लोगों के इंटरव्यू लिए हैं उनमें अमूल थापर के अलावा ब्रेट कवाना, एमी कोनी बैरेट और रेमंड कैथलेज शामिल हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से इतना जरूर कहा कि वह अगले कुछ दिनों में दो या तीन और लोगों से बैठक करने के बाद फैसला लेंगे कि कौन बनेगा अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का जज। ट्रंप ने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार नौ जुलाई तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप ऐसे शख्स की तलाश कर रहे हैं जो बुद्धिमान हो और संविधान की रक्षा कर सके। यदि नामित होने के बाद अमेरिकी सीनेट थापर के नाम पर मुहर लगा देती है तो वे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय बेंच में शामिल होने वाले पहले भारतवंशी होंगे। थापर को इस दौड़ में सबसे आगे इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वे ट्रंप की सबसे प्रमुख पसंद हैं। वर्तमान में थापर जिस पद पर हैं वहां पर भी उनकी नियुक्ति पिछले साल ट्रंप ने ही की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ में इसलिए आगे हैं अमूल थापर

फॉक्स न्यूज के मुताबिक अमूल थापर की प्रतिभा को देखते हुए वे सुप्रीम कोर्ट और रिपब्लिकन दोनों के लिए ठीक रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक थापर अमेरिका में रहने वाले 40 लाख लोगों के लिए बेहतरीन उदाहरण हैं जिनकी आय अमेरिका में काफी अच्छी है। इसके अलावा थापर को नामित करने के राजनीतिक फायदे में स्पष्ट हैं। उन्हें सीनेट के बहुसंख्य नेता मिच मैक-कोनेल का भी समर्थन प्राप्त है। मैक-कोनेल ने कहा कि थापर काफी बुद्धिमान भी हैं।

प्रतिनिधि सभा की रेस में सुनील गुप्ता शामिल

अमेरिका में सीएनएन से जुड़े मशहूर पत्रकार संजय गुप्ता के भाई सुनील गुप्ता मिशिगन से प्रतिनिधि सभा में प्रवेश की दौड़ में शामिल हैं। वह डेमोक्रेटिक पार्टी से मिशिगन के 11वें कांग्रेसी जिले से प्राइमरी चुनाव लड़ने वाले पांच उम्मीदवारों में से एक हैं। जबकि रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा डेविड ट्रॉट के दोबारा चुनाव न लड़ने से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। 


38 वर्षीय सुनील गुप्ता सभी को गुणवत्ता व किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के मुद्दे पर चुनाव मैदान में हैं। उनकी माता दमयंती गुप्ता व पिता सुभाष 1960 के दशक में यहां आकर बस गए थे। वह मिशेल ओबामा की टीम के आधिकारिक प्रौद्योगिकी साझेदार भी हैं। उन्होंने सार्वजनिक-निजी भागीदारी द्वरा देश के निम्न आय वाले क्षेत्र में स्वास्थ्य कोचिंग प्रदान की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed