{"_id":"5bd25f95bdec2269612ac6c7","slug":"amjad-ali-khan-paid-tribite-to-bapu-on-un-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र दिवस पर खान ने दी ‘बापू’ को श्रद्धांजलि, असेंबली हॉल में गूंजी ‘राम धुन’ ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर खान ने दी ‘बापू’ को श्रद्धांजलि, असेंबली हॉल में गूंजी ‘राम धुन’
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस द्वारा भारतीय नेता महात्मा गांधी को उचित श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में सरोद वादक अमजद अली खान ने शानदार संगीत प्रस्तुति दी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर इस विश्व संगठन के असेंबली हॉल में जैसे ही ‘राम धुन’ बजाई वैसे ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने ‘वैष्णव जन तो..’ की धुन भी बजाई।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर इस साल की थीम शांति और अहिंसा परंपरा रखी गई थी और इस थीम का चयन भारत ने किया जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों अमान अली बंगश व अयान अली बंगश ने असमिया लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने हाल की अपनी नई दिल्ली यात्रा का भी जिक्र किया। उस समय वह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट भी गए थे। उन्होंने बापू को दुनिया का महान नेता बताया। गुटेरस ने कहा कि आज की थीम महात्मा गांधी की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत की संगीत विरासत कई संस्कृतियों का संगम है। यह हमारी सांस्कृतिक विविधता, हमारे मूल्यों, पारस्परिक समझ, असहिष्णुता, सद्भाव के साथ रहने की शैली को सामने रखती है। अकबरुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियों के कई विडियो भी शेयर किए हैं।