फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American vessel moves into South China Sea: Pentagon

दक्षिण चीन सागर में गश्त कर अमेरिकी युद्धपोत ने चीन को दी चुनौती

Sun, 31 Jan 2016 05:04 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
American vessel moves into South China Sea: Pentagon

अमेरिका के युद्धपोत ‘यूएसएस कर्टिस विल्बर’ने विवादित दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को चुनौती देते हुए इस इलाके में गश्त किया। विवादित दक्षिण चीन सागर पर चीन, ताइवान और वियतनाम अपना हक जता रहे हैं।

विज्ञापन


इनका इरादा इस विवादित अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में अमेरिका समेत दुनिया के देशों के आवागमन के अधिकार को प्रतिबंधित करना है।

इस विवादित क्षेत्र में चीन, ताइवान और वियतनाम के दावे को चुनौती देने के लिए अमेरिका ने यह कदम उठाया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक अमेरिका ने मुख्य रूप से चीन को चुनौती देते हुए स्वतंत्र नौ-परिवहन का साहस किया।

विज्ञापन

पेंटागन ने युद्धपोत के गश्त करने की पुष्टि की

American vessel moves into South China Sea: Pentagon

अखबार ने बताया कि शनिवार को एक अमेरिकी युद्धपोत ने दक्षिण चीन सागर के आसपास गश्त किया। विवादित दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को चुनौती देने के लिए अमेरिकी युद्धपोत दूसरी बार इस क्षेत्र से गुजरा है।

पेंटागन ने भी दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत ‘यूएसएस कर्टिस विल्बर’ के गश्त करने की पुष्टि की है। एक सवाल के जवाब में पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर बिल उर्बन ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने 29 जनवरी को दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र नौपरिवहन के लिए इस अभियान का संचालन किया।

इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री दावों को चुनौती देना था।’ अखबार ने बताया कि अमेरिकी युद्धपोत के दक्षिण चीन सागर में गश्त के दौरान इलाके में चीन की नौसेना नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed