फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American university building will be named after the couple of Indian origin

भारतीय मूल के दंपति के नाम पर होगी अमेरिकी यूनिवर्सिटी की इमारत

Sat, 13 Oct 2018 05:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
American university building will be named after the couple of Indian origin

अमेरिका की ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी की एक इमारत का नाम भारतीय मूल के अमेरिकी दंपति के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने यहां की की फैकल्टी, छात्रों और शोध के लिए अच्छी खासी रकम का योगदान दिया है। यूनिवर्सिटी की भारतीय अमेरिकी अध्यक्ष रेणु खटोर ने बताया कि इंजीनियरिंग रिसर्च बिल्डिंग को दुर्गा डी अग्रवाल और सुशीला अग्रवाल का नाम दिया जाएगा, जिन्होंने यूनिवर्सिटी को बड़े पैमाने पर अनुदान दिया है।

विज्ञापन


इस इमारत की कुल लागत पांच करोड़ दस लाख डालर है। इसे 2017 में खोला गया था। इस इमारत के एक तल को पहले ही इस दंपति का नाम दिया जा चुका है। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद दुर्गा अग्रवाल 1968 में ह्यूस्टन आए थे। उन्होंने यूएच कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मास्टर की डिग्री हासिल की और पीएचडी की। 
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा, ‘छात्रों को मेरा संदेश यही है कि हमेशा आशावादी रहें। कोई भी व्यक्ति कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण भावना से मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को भी हासिल कर सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed