{"_id":"5c176230bdec2256c50f38fa","slug":"american-sikhs-thanks-narendra-modi-for-the-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सिखों ने करतारपुर गलियारे के लिए मोदी को दिया धन्यवाद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सिखों ने करतारपुर गलियारे के लिए मोदी को दिया धन्यवाद
Mon, 17 Dec 2018 02:27 PM IST
Trainee Trainee
भाषा
भाषा
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रहने वाले सिखों ने पंजाब में करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखे जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है। प्रधानमंत्री के पक्ष में पारित एक प्रस्ताव में ‘सिख्स ऑफ अमेरिका’ संगठन ने लिखा है, ‘‘हम भारत और विदेशों में रहने वाले सिखों के पुराने सपने को पूरा करने तथा 26 नवंबर, 2018 को करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के आभारी हैं।’’
विज्ञापन
प्रस्ताव में कहा गया है,‘‘चूंकि आधारशिला पाकिस्तान की ओर भी रखी गई है, पूरी दुनिया के सिख इस तीर्थयात्रा का पूरी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।’’ वाशिंगटन के मैरीलैंड में ‘सिख्स ऑफ अमेरिका’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में इस प्रस्ताव की प्रति भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई।
विज्ञापन
यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को भारत में पंजाब के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा। करतारपुर में सिखों के पहले गुरु नानकदेव जी ने अपना अंतिम समय गुजारा था। भारतीय सिखों को 1522 में गुरु नानकदेव द्वारा स्थापित इस गुरुद्वारे की यात्रा करने के लिए वीजा नहीं लेना होगा। करतारपुर जाने के लिए सिखों को सिर्फ एक परमिट लेने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के कुछ दोषियों को सजा दिलाने के लिए भारत सरकार की प्रशंसा करते हुए संगठन के प्रमुख जसदीप सिंह ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों से भारत और विदेशों में रहने वाले सिखों के लिए अच्छी खबरें आ रही हैं।’’ दंगों पर उन्होंने कहा, ‘‘अंतत: हमें अंधेरे में आशा की किरण दिख रही है। हालांकि, अभी और भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।’’